बुध विहार पंचशील नगर बालापुर रायबरेली में माता रमाबाई अंबेडकर का जन्मदिन मनाया गया।


नीलम ब्यूरो रायबरेली
 डॉ भीमराव अंबेडकर बुध विहार पंचशील नगर बालापुर रायबरेली में भारतीय बौद्ध महासभा  उत्तर प्रदेश पंजीकृत जिला इकाई रायबरेली  के तत्वाधान में माता रमाबाई अंबेडकर का जन्मदिन मनाया गया।

       इस अवसर पर सबसे पहले बुद्ध विहार के धम्गुमरु विवेक आनंद ने त्रिरत्न बंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत कराई । उसके बाद प्रबुद्ध शैक्षिक परामर्श केंद्र के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने माता रमाबाई अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की । इस अवसर पर महासभा के जिला अध्यक्ष सुनील दत्त ने बताया कि रमाबाई आंबेडकर ने बोधिसत्व व संविधान शिल्पी डॉ भीमराव अंबेडकर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सामाजिक जागरूकता के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया था । उनका जन्म 7 फरवरी 18 98 को हुआ था । उनका विवाह 1906  में डॉ. अंबेडकर से हुआ था । क्षय रोग के कारण उनका निधन 37 वर्ष की अवस्था में 27 मई 1935 को हो गया । 

     कार्यक्रम का संचालन महासभा के महामंत्री प्रमोद कुमार बौद्ध ने किया। उन्होंने कहा कि हमें माता रमाबाई अंबेडकर से प्रेरणा लेकर अपने घर की महिलाओं  और बहन- बेटियों को  बराबर का  हक और अधिकार देना चाहिए ।इस अवसर पर महासभा के संगठन मंत्री कमल सोनकर ने भी अपने विचार व्यक्त किए । सुरेंद्र कुमार, अंशुल  , शिवकुमार आदि लोग उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ