रायबरेली। बीती 24 जनवरी से जेल में निरुद्ध अर्चना श्रीवास्तव की आज अचानक तबीयत बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने अर्चना श्रीवास्तव को आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रशासन ने बिना किसी जमानत के अर्चना श्रीवास्तव को जेल से रिहा करने का फरमान जारी कर दिया।
शहर के टाउन हॉल में अर्चना श्रीवास्तव की प्रेरणा से मुस्लिम महिलाओं ने CAA के विरोध में धरना प्रदर्शन शुरू किया था। बीती 24 जनवरी को पुलिस ने अपनी लाठी के बल पर प्रदर्शन को खत्म करा दिया था और अर्चना श्रीवास्तव सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
0 टिप्पणियाँ