जेठवारा में चला सघन चेकिंग अभियान,बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों को दी हिदायत



अक्षय मेल समाचार

प्रतापगढ़
शनिवार के दिन जेठवारा SI तिलक सिंह अपने हमराहीओं के साथ बॉर्डर दवारिया वीर बाबा के पास चेकिंग अभियान चलाया!वाहन चेकिंग के दौरान बॉर्डर से गुजरने वाले बाइक सवारों को हेलमेट लगाने को नसीहत दी गई! इस दौरान बाइक पर घूमने वाले युवकों की तलाशी भी ली!वहां से गुजरने वाले दोपहिया वाहनों की चेकिंग की तो बाइक सवार युवकों में हड़कंप मच गया!जांच के क्रम में कई वाहन के कागजात,वाहन का बीमा,चालक का ड्राइविंग लाइसेंस फिटनेस और पाॅल्यूशन के कागज चेक किए गए! कई वाहन चालक बगैर हेलमेट के भी बाइक चलाते धराए गए तो उनको एक बार हिदायत देकर छोड़ दिए! जेठवारा पुलिस ने बताया कि जब से चेकिंग अभियान शुरू हो गया है तब से आम जनता डर बस हेलमेट लगाने लगे है! जांच अभियान का नेतृत्व कर रहे जेठवारा SI तिलक सिंह ने बताया की आए दिन हो रहे दुर्घटना उसके बावजूद भी लोग अंजान बने हुए हैं!और इन गलतियों से खुद को दोषी बनवा लेते हैं!बगैर हेलमेट के दुपहिया वाहन चलाना कितना खतरनाक है यह समझाने और महसूस कराने की आवश्यकता है!बताया कि लोगों में जागरुकता को लेकर ऐसे अभियान प्रतिदिन चलाया जाएगा! और  जो नियम का पालन नहीं करेगा उसका चालान काटा जाएगा!जेठवारा पुलिस ने बताया कि अभियान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाया गया है!जो भी संदिग्ध युवक घूमते पाए जाएंगे!उन पर कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ