अक्षय मेल समाचार
प्रतापगढ़
लोहंगपुर में आयोजित यम.टी.सी.यल क्रिकेट के चौथे संस्करण में प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 140 रन का स्कोर खड़ा किया ।जिसमें टीपू ने 24गेंदों में 11छक्के और 1चौके की मदद से 73 रन बनाए वही दूसरे बल्लेबाज 14 गेंदों पर 32रन की मदद से एक अच्छा स्कोर खड़ा किया ।लोहंगपुर से दिलशाद ने 2ओवरमें 25रन देकर 2 विकेट से टीम की अच्छी शुरुआत दिलायी लेकिन अन्य गेंदबाजों ने बदलापुर के बल्लेबाज के सामने कुछ खास नहीं कर पाए ।लोहंगपुर ने 141 रन का पीछा करते हुए महज 37 रन पर आल आउट हो गई।जिसमें सुरजीत सिंह ने महज 20 रन को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक भी न बना सके। बदलापुरा के टीम के गेदबाज सावन ने 2ओवर में 6रन देकर 3विकेट, विकास ने 2ओवर में 15रन देकर 3विकेट, विक्की ने 2 विकेट 14रन देकर 2 विकेट लिए ।टीपू को मैन ऑफ दा मैच व मैन आफ दा सीरीज का अवार्ड का भी कब्जा किया ।स्कोरर की भूमिका में आशुतोष सिंह, जावेद अली खान, युवराज यादव रहे तथा अम्पायर की भूमिका में हरदेव सिंह, विकास ओझा,हसीब खान रहे ।कमेंट्रेटर की भूमिका में विकास पाण्डेय, प्रवीण सिंह योगी, अनूज गौड़ रहे।इस मैच के आयोजक रहे मोहित सिंह, गोविंद खण्डेलवाल पतंजलि प्रभारी, राममूर्ति सिंह, धर्मेद्र ओझा, सुनील सिंह, सन्तोष सिंह, रवीन्द्र सिंह, रोहित सिंह,अख्तर खान, वृजेश यादव आदि लोग मौजूद रहे ।
0 टिप्पणियाँ