संकल्प का नही होता है कोई विकल्प:- महात्मा सिंह
शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू।
मुसाफिरखाना ,अमेठी ।स्थानीय खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय स्थित सभागार में स्कूल प्रमुखों व शिक्षकों के समग्र उन्मुखीकरण के लिए राष्ट्रीय पहल निष्ठा के अंतर्गत शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ उपजिलाधिकारी महात्मा सिंह ने किया ।प्रशिक्षण कार्यशाला 22 जनवरी से 26 जनवरी तक आयोजित की गयी है।
स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर सभागार में खण्ड शिक्षा अधिकारी अखिलानन्द राय की अध्यक्षता में शिक्षकों के समग्र उन्मुखीकरण के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन उपजिलाधिकारी महात्मा सिंह ने किया ।22 जनवरी से 26 जनवरी तक चलने वाले प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए
उपजिलाधिकारी महात्मा सिंह ने कहा कि संकल्प का कोई विकल्प नही होता है ।शिक्षण संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लिए शिक्षकों को पूरी ईमानदारी व निष्ठां के साथ अपने कार्य को करना चाहिए ।नौनिहालों के भविष्य को सजाने व संवारने में कोई कोर कसर न रह जाए इसके लिए शिक्षक कड़ी मेहनत करता है ।प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी अखिलानन्द राय ने कहा शिक्षक ही राष्ट्र का असली निर्माता है ।उसकी देखरेख में ही समाज व राष्ट्र को समर्पित नागरिक का विकास होता है ।शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए नियुक्त किए गए प्रशिक्षक रामायण सिंह अरुण कुमार यादव कृष्ण कुमार विश्वकर्मा राकेश मौर्य व नेहा ने शिक्षकों को शिक्षण कार्य के गुर बताते हुए प्रशिक्षित किया।मुख्य प्रशिक्षक नेहा द्वारा शिक्षकों को बताया गया है यह प्रशिक्षण अत्यंत ही महत्वपूर्ण है।निष्ठा प्रशिक्षण में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को खेल खेल में सिखाने स्वास्थ्य विकास सरकारी पहल पाठ्य चर्चा पाठ्य क्रम की समझ आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी ।नेहा ने बताया कि समतामूलक समाज के निर्माण में यह प्रशिक्षण कारगर साबित होगा।
प्रशिक्षण कार्यशाला में हरि प्रसाद यादव महेंद्र सिंह राम सुन्दर अनुप्रास गुप्ता लखपति यादव विवेक मिश्रा पूजा यादव साक्षी वर्मा राम नरेश यादव अनूप यादव दिनेश तिवारी राजेंद्र यादव राशिद सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ