असहायों गरीबों के लिए सदैव तत्पर .__आनंद सेन यादव

हिंदी दैनिक अक्षय मेल समाचार
विजय कुमार यादव   अयोध्या।

 बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक  स्वर्गीय परशुराम  यादव  तथा उनके अनुज  विश्राम यादव  की याद में बनाए गये सामाजिक संगठन पीआर बीआर समाज सेवा संस्थान का उद्घाटन बतौर मुख्यातिथि सपा एमएलसी जगजीवन राम साहू द्वारा क्षेत्र के असहाय निर्धन दिव्यांगों महिलाओं को कंबल वितरण कर किया गया।
    बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्वर्गीय परशुराम यादव एवं उनके अनुज स्वर्गीय विश्राम यादव के सुपुत्र अतुल यादव द्वारा सोमवार को खजुराहट में कंबल वितरण एवं खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि सपा एमएलसी जगजीवन राम साहू ने क्षेत्र के विकलांग बुजुर्ग महिलाओं को कंबल वितरण करते हुए स्वर्गीय विधायक व उनके अनुज के नाम पर बनाए गए उक्त सामाजिक संगठन से असहायों गरीबों के लिए सदैव तत्पर रहने के लिए शुभकामना भी दी।
 इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए एमएलसी श्री साहू ने पूर्व विधायक स्वर्गीय परशुराम यादव के जीवन के संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वर्गीय विधायक क्षेत्र के अमीर गरीब हर किसी का दुख दर्द  समझते थे तथा सभी के सुख दुख में खड़े रहते थे।आज ऐसे ही विधायको को चुनने की आवश्यकता है।कार्यक्रम मे द्वितीय मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पूर्व विधायक मंत्री आनंद सेन यादव ने कहा कि स्वर्गीय विधायक जनता व कार्यकर्ताओं के हितों व उत्पीड़न से लड़ने के लिए अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना देने वाले इस जिले के पहले विधायक थे।हम लोगों को उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए।तथा क्षेत्रवासियों को स्व.विधायक के आदर्शों पर चल कर आगे बढ़ने की बात कही। गोसाईगंज विधानसभा के पूर्व विधायक अभय सिंह ने स्व.विधायक के  संघर्षमय जीवन पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में बतौर अतिथि डॉ जितेंद्र सिंह, डा.राम सरदार यादव, डा वैजनाथ पाल,डा प्रदीप शर्मा, भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
उक्त कार्यक्रम में गोविंद यादव धर्मपाल यादव राधेकृष्ण सीताराम कोरी राकेश यादव रोशन ओझा शिव शंकर यादव संतोष यादव राम अरज पाठक मिहीलाल यादव विजय बहादुर महादेव पांडे मोहम्मद सादिक मलखान यादव राजबहादुर राम तिलक बृजमोहन राम धर्मेंद्र शर्मा शिवपूजन सिकंदर ब्रजनाथ दिनेश यादव सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।उक्त कार्यक्रम पीआर बीआर समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष  अखिलेश यादव , संरक्षक श्री राम यादव आयोजक अतुल यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता फयाराम बर्मा व संचालन अतुल यादव ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ