भीषण ठंड में गरीबों को नहीं मिला कंबल, न जले अलाव
मिल्कीपुर
भीषण ठंड से गरीबों को बचाने के लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं है ना तो सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था है ना ही सरकार की तरफ से ठंड से ठिठुर रहे गरीबों के लिए कंबल की व्यवस्था की जा रही है। सरकार में बैठे अधिकारी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। गरीबों को ना तो ठंड से बचने के लिए कंबल नसीब हो पा रहा है और ना ही सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है। योगी सरकार में किसान से लेकर के आमजन परेशान तक हैं।
यह बातें समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने भिटारी स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में कहीं। पूर्व मंत्री श्री यादव ने कहा कि भीषण ठंड में गरीबों को कंबल उपलब्ध ना करा पाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती समाजवादी सरकार में ठंड के मौसम में सभी गांव में गरीबों को कंबल वितरित किया गया था ।और ठंड से बचाने के लिए सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई थी किंतु योगी सरकार बदले की भावना से काम कर रही है ।उसे किसानों और गरीबों की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल है। आगामी चुनाव में जनता सबक सिखाने को तैयार हैं। प्रशासन सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं के इशारे पर काम कर रहा है ।ठंड से गरीबों की जान जा रही है उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2022 में योगी सरकार उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
इस मौके पर रुदौली विधानसभा अध्यक्ष छोटे लाल यादव, सपा नेता अलाउद्दीन, अमेठी समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता विजय कुमार यादव ,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि लल्लन कोरी, सपा नेता ब्रह्मानंद यादव, मथुरा सिंह, अनिल विश्वकर्मा, पूर्व प्रधान महावीर, चंद्रभान कनौजिया ,रणजीत सिंह, गया दत्त यादव, पूर्व प्रधान साधु राम, धर्मपाल यादव राम निहाल यादव, उपेंद्र यादव हरि प्रसाद यादव सुरेश यादव आशीष कुमार यादव सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।




0 टिप्पणियाँ