अक्षय मेल समाचार
सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी की एक आवश्यक बैठक आगामी कार्यक्रमों , संगठनात्मक संरचना एवं सीएए पर जनजागरण व जनसंपर्क अभियान चलाने को लेकर हुई।पयागीपुर स्थित बीजेपी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष डा. आर. ए. वर्मा की की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश भाजपा के मंत्री त्रयंबक नाथ त्रिपाठी उपस्थित रहे।
दो चरणों में आयोजित बैठक के पहले चरण में जिला पदाधिकारियों, पूर्व जिला अध्यक्ष, मोर्चा , प्रकोष्ठ, विभाग व प्रकल्प के संयोजक, मण्डल अध्यक्ष ,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी, क्षेत्र, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी तथा दूसरे चरण में जन प्रतिनिधियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सीएए के द्वितीय चरण के जनजागरण अभियान , संगठनात्मक संरचना मजबूत बनाने सहित आगामी होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव आदि पर विस्तार से चर्चा हुई ।
मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री त्रयंबक नाथ त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सीएए पर समाज को अपनी वैचारिक प्रतिबद्धता से जोड़कर विपक्षीयों के झूठ की हवा निकालनी है।सीएए के पक्ष में 1 फ़रवरी से 10 फरवरी तक चलने वाले जनजागरण के द्वितीय चरण अभियान में जनप्रतिनिधियों सहित सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को 100 लोगों से संपर्क कर उनको नागरिकता संशोधन कानून के बारे में विस्तार से जानकारी देनी है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि हमको हर चौखट पर पहुँच कर कुंडी खटखटानी है। सीएए पर विपक्षी दलो के झूठ को परास्त कर सत्य का झंडा फहराना है।
प्रदेश मंत्री श्री त्रिपाठी ने कहाकि आगामी 1-10 फरवरी तक चलनेवाले सीएए जनजागरण/जनसंपर्क अभियान के पूर्व , सभी जिम्मेदार कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि योजना बद्ध तरीके से रोडमैप तैयार करे। हमको समाज के प्रतिष्ठित व प्रभावशाली लोगों, अध्यापकों , अधिवक्ताओं, व्यापारियों एवं ऐसे किसानों जो क्षेत्र व समाज के ओपिनियन मेकर है उनको सीएए की सत्यता से अवगत कराते हुए अपने पक्ष मे खड़ा करना है। समाज में सीएए के पक्ष में ऐसा वातावरण खड़ा करना है कि समाज द्वारा विपक्षी दलों व उनके समर्थकों द्वारा फैलाये जा रहे झूठ का मुंहतोड़ जबाव मिले।
श्री त्रिपाठी ने बैठक में बताया कि विधायकों , नगर पालिका अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख एवं अन्य जन प्रतिनिधियों सहित सभी कार्यकर्ताओं को 1फरवरी से 10 फरवरी तक गांव -गांव व घर-घर जाकर 100 लोगों से संपर्क कर सीएए के विषय के साथ, राममंदिर निर्माण, तीन तालाक, धारा- 370 एवं 35 ए के बारे में भी चर्चा करनी है। प्रत्येक परिवार में सीएए का पत्रक देना , सीएए के पक्ष में मो. न. 8866288662 पर मिस्ड काल कराना है।सांसद सीएए पर अपना जनसंपर्क अभियान 29 एवं 30 जनवरी को चलायेंगे।श्री त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी चाहती है संगठनात्मक ढांचा को जिले से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत ,सक्रिय व फुलप्रूफ बनाया जाए।बूथ , सेक्टर व मण्डल के पूर्व मे हुए परिसीमन की जमीनी हकीकत व भौगोलिक स्थिति का अवलोकन कर उसको आवश्यक हो तो दुरूस्त करना है।
भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष डा. आर. ए. वर्मा ने आये हुए लोगों का आभार प्रकट किया और कहा कि सीएए देश का महत्वपूर्ण विषय है।सीएए के पक्ष में 1 फरवरी से 10 फरवरी तक चलने वाले जन जागरण अभियान में राष्ट्रहित में कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा व लगन से लगकर गांव व घर घर जाकर विपक्ष के झूठ की हवा निकालनी है।बैठक का संचालन महामंत्री डा. संतोष सिंह ने किया। इसके पूर्व सीएए अभियान के जिला संयोजक डा. अनुराग ने बैठक की प्रस्तावना रखी।
बैठक में प्रमुख रूप से निवर्तमान जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, उत्तर प्रदेश सहकारी बैंक के डायरेक्टर गिरीश नारायण सिंह, पूर्व मंत्री विनोद सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष करूणा शंकर द्विवेदी, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष डा. सीताशरण त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि रणजीत सिंह, सहकारी बैंक अध्यक्ष विजय मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष बबिता जायसवाल,डा. के. सी. त्रिपाठी, अवधेश सिंह, ओमप्रकाश पांडे बजरंगी, जिला उपाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल , पल्लवी वर्मा, प्रीति प्रकाश, कृपा शंकर मिश्रा , शशिकान्त पांडे, सुभाष चन्द्र, शिवाकांत मिश्र, अखिलेश जायसवाल,अजय जायसवाल सुनील वर्मा, श्याम बहादुर पांडे, विजय सिंह रघुवंशी, बबिता तिवारी, रामेन्द्र प्रताप सिंह, अजादार हुसैन, जयंत सिंह, एम.पी त्रिपाठी, विजय त्रिपाठी, पूजा कसौधन, राजेश सिंह, स्नेहलता पांडे, डा. रामजी गुप्ता, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव , अजय सिंह लीडर, रामचन्द्र द्विवेदी, जय बाबू उपाध्याय, परविंदर सिंह,जगदीश चौरसिया, शिव प्रसाद यादव, राजेश शुक्ला, राजित राम, राजेश पांडेय, रजनीश मिश्रा, गांधी सिंह, संजय सोमवंशी, इन्द्रजीत वर्मा, नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल, कृष्ण कुमार सिंह , प्रवीण मिश्रा, आशीष सिंह रानू , मनीष जायसवाल, दिनेश चौरसिया , मंगरू प्रजापति सहित सभी मण्डलों के मण्डल अध्यक्ष सहित जिम्मेदार कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ