गुरु रविदास विद्यालय को कम्प्यूटर प्रिंटर, 8 सीलिंग फैन व सभी बच्चों को स्वेटर दिया-मनमोहन व शम्भू कुमार पंकज

गुरु रविदास विद्यालय को कम्प्यूटर प्रिंटर, 8 सीलिंग फैन व सभी बच्चों को स्वेटर दिया-मनमोहन व शम्भू कुमार पंकज

नीलम ब्यूरो अक्षयमेल 

,

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा कारपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुरुधाम, लक्सा व गादोलिया शाखा के सौजन्य से गुरु रविदास विद्यालय को कम्प्यूटर प्रिंटर, 8 सीलिंग फैन व सभी बच्चों को स्वेटर प्रदान किया।

कारपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी एक्टिविटी के तहत बैंक आफ बडौदा की गुरुधाम ,लक्सा व गादोलिया शाखा के सौजन्य से गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुरु रविदास विद्यालय सीर गोवर्धन पुर वाराणसी में सभी बच्चों के लिए स्वेटर, 8 सीलिंग फैन और एक कंप्यूटर प्रिंटर प्रदान किया।
इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा गुरुधाम के मुख्य प्रबंधक माननीय मनमोहन जी, लक्सा शाखा के मुख्य प्रबंधक शम्भू कुमार पंकज जी, गादौलिया के आफीसर अविनाश कुमार जी , सेवा शाखा के जी पी चौधरी जी, रेहान जी तथा विधालय के प्रबंधक रामजी और  बच्चों सहित शिक्षकगण  शामिल हुए।
बैंक ऑफ बड़ौदा प्रत्येक वर्ष सी एस आर एक्टिविटी के तहत अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ