फरार चल रहा 25 हजार का इनामी अपराधी मोहम्मद शान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।



दैनिक अक्षय मेल समाचार
    शिव प्रसाद मौर्य

सुल्तानपुर आज सुबह नगर कोतवाली और क्राइम ब्रांच पुलिस को मिली बड़ी सफलता असफाक हत्याकांड का मुख्य आरोपी 25 हजार का इनामी अपराधी मोहम्मद शान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।इलाहाबाद के धूमन हत्याकांड का भी है मुख्य आरोपी आज सुबह वघराजपुर के पास से पुलिस ने किया गिरफ्तार,पुलिस से  अपने को घिरा देखकर शान ने पुलिस पार्टी पर फायर कर भागने की कोशिश की,जबाबी कार्यवाही में पुलिस की गोली शान के बाए पैर में लगी और वह गिर गया,इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया! बताते चलें कि सुलतानपुर नगर कोतवाली और क्राइम ब्रांच पुलिस ने चंद रोज़ पहले हुए असफाक हत्याकांड का मुख्य आरोपी 25 हजार का इनामी अपराधी मोहम्मद शान को पुलिस मुठभेड़ में  गिरफ्तार करने का दावा किया है। शान इलाहाबाद के धूमनगंज हत्याकांड का भी मुख्य आरोपी रहा है।आज सुबह वघराजपुर के पास से उसे गिरफ्तार किया गया।पुलिस से अपने को घिरा देखकर शान ने पुलिस पार्टी पर फायर कर भागने की कोशिश की,जबाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली शान के बाए पैर में लगी लिहाजा उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज हो रहा है।और पुलिस वैधानिक कार्यवाही कर रही थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ