शिक्षक ने गुरु महिमा को किया कलंकित

शिक्षक ने गुरू की महिमा को किया कलंकित – शिष्या के साथ ही करता था छेड़छाड़

अनिल यादव की खास रिपोर्ट
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) । बिकास खण्ड मुंगराबादशाहपुर के पंवारा थाना क्षेत्र अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय बनकट में कार्यरत एक शिक्षक द्वारा छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर गुरु की महिमा को जहां कलंकित कर दिया वहीं अभिभावकों एवं महिलाओं ने उक्त शिक्षक की विद्यालय में ही चप्पलो से पिटाई कर एक कमरे में कैद कर दिया । सूचना पर पहुंची पंवारा पुलिस ने कमरे में बंद शिक्षक को बाहर निकाल अपनी गिरफ्त में ले लिया ।शिक्षक के इस घृणित कार्य की सूचना मिलने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को तात्कालिक प्रभाव से निलम्बित कर दिया । मिली जानकारी के अनुसार मुंगराबादशाहपुर बिकास खण्ड के पंवारा थाना अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बनकट मे कार्यरत सहायक अध्यापक शैलेन्द्र दुबे द्वारा विद्यालय में शिक्षा के लिए आने वाली छात्राओं के साथ छेड़-छाड़ करने की शिकायते मिलती थी ।आरोप है कि बुधवार को भी उक्त शिक्षक द्वारा एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गई । जिसकी छात्रा ने अपने परिजनों को रोते हुए देकर विद्यालय जाने से इंकार कर दिया । छात्रा की पीड़ा से मर्माहत एवं आक्रोषित अभिभावकों ने गुरुवार को छात्रा को साथ लेकर विद्यालय में जा धमके तथा शिक्षक को खरी-खोटी सुनाने लगे । आरोप है कि शिक्षक ने भी अभिभावकों से उद्दण्डता के साथ गाली-गलौच पर उतर आया । जिससे आक्रोषित अभिभावकों का धैर्य जवाब देने लगा फिर आव देखा न ताव साथ आई महिलाओं ने शिक्षक की चप्पलों से पिटाई कर एक कमरे में बंद कर पंवारा पुलिस को सूचना दी । सूचना पर पहुंची पंवारा पुलिस ने शिक्षक को कमरे में से बाहर निकववा कर अपनी गिरफ्त में ले लिया । शिक्षक के घृणित कार्य एवं गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही शिक्षकों में हड़कंप मच गया । सूचना पर पहुंचे खण्ड शिक्षा अधिकारी जवाहरलाल यादव ने घटना की सूचना जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर को दी । शिक्षक के इस कृत्य की जानकारी मिलने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उक्त शिक्षक शैलेन्द्र दुबे को तात्कालिक प्रभाव से निलम्बित कर दिया । छात्राओं के अभिभावकों ने उक्त शिक्षक के बिरूद्ध थानाध्यक्ष पंवारा को लिखित तहरीर दी है । इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष पंवारा सैयद हुसेन मुन्तजर ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है । उक्त शिक्षक पहले भी ऐसा घृणित कार्य करता रहा । घटना की तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है । मामला एस सी एस टी का भी होने के कारण सूचना पुलिस उपाधीक्षक महोदय को भी दी गई है । जांच पड़ताल के बाद नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ