मुसाफिरखाना ,अमेठी ।स्थानीय खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय स्थित सभागार में स्कूल प्रमुखों व शिक्षकों के समग्र उन्मुखीकरण के लिए राष्ट्रीय पहल निष्ठा के अंतर्गत शिक्षकों के पांच दिवसीय दिवस के प्रशिक्षण कार्यशाला के द्वितीय दिन जिला समन्वयक प्रशिक्षण घनश्याम द्विवेदी ने किया निरीक्षण । निरीक्षण में मिला आल इज वेल।।प्रशिक्षण कार्यशाला 22 जनवरी से 26 जनवरी तक आयोजित की गयी है।
स्थानीय
तहसील मुख्यालय स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर सभागार में खण्ड शिक्षा अधिकारी अखिलानन्द राय की अध्यक्षता में शिक्षकों के समग्र उन्मुखीकरण के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है । 22 जनवरी से 26 जनवरी तक चलने वाले प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी अखिलानन्द राय ने कहा शिक्षक ही राष्ट्र का असली निर्माता है ।उसकी देखरेख में ही समाज व राष्ट्र को समर्पित नागरिक का विकास होता है ।शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए नियुक्त किए गए प्रशिक्षक रामायण सिंह अरुण कुमार यादव कृष्ण कुमार विश्वकर्मा राकेश मौर्य व नेहा ने शिक्षकों को शिक्षण कार्य के गुर बताते हुए प्रशिक्षित किया।

प्रशिक्षण कार्यशाला में हरि प्रसाद यादव महेंद्र सिंह राम सुन्दर अनुप्रास गुप्ता लखपति यादव विवेक मिश्रा पूजा यादव साक्षी वर्मा राम नरेश अनूप यादव रवींद्र प्रताप सिंह, आरडी शहगल, सत्य कुमारी सिंह, दिनेश तिवारी राजेंद्र यादव राशिद सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ