कायाकल्प टीम जिला अस्पताल रायबरेली का किया औचक निरीक्षण




नीलम ब्यूरो अक्षयमेल रायबरेली

रायबरेली-शुक्रवार को रायबरेली के जिला अस्पताल में साफ-सफाई और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को परखने के लिए भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही कायाकल्प योजना के तहत प्रदेश स्तरीय तीन सदस्यीय डॉक्टरों की टीम जिला अस्पताल पहुंची।  टीम के सदस्यों ने जिला अस्पताल में साफ सफाई के बारे में बारीकी से जांच पड़ताल करने के साथ ही, मेडिकल अवशिष्ट प्रबंधन के बारे में भी बारीकी से निरीक्षण करेगी, इसके साथ ही जिला अस्पताल के डॉक्टरों के साथ बैठक कर अस्पताल परिसर में कोई इंफेक्शन न फैले, इसको लेकर भी चर्चा की गई ।  तीन सदस्य टीम अगले दो दिनों तक जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जांच पड़ताल करेगी।
बताते चलें कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के साफ-सुथरे अस्पतालों की सूची जारी की है, जिसमें 22 अस्पतालों को शामिल किया गया है. इसमें रायबरेली के जिला महिला व पुरुष अस्पताल भी शामिल है.दोनों अस्पतालों को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया है । स्वच्छता की रैंकिंग में 94% अंक पाकर महिला अस्पताल को प्रदेश में तीसरी रैंक के साथ नवाजा गया है, जबकि 89% अंकों के साथ पुरुष अस्पताल का भी प्रदेश के स्वच्छ तीन अस्पतालों में नाम शुमार किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ