दयानंद पीजी कॉलेज के छात्र छात्राओं ने नमामि गंगे पर भव्य रैली का आयोजन



नीलम ब्यूरो रायबरेली

जनपद रायबरेली के बछरावां दयानंद पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा नमामि गंगे के अवसर पर एक रैली निकाली गई रैली के माध्यम से गंगा के महत्व के बारे में सर्व समाज को बताना का एक प्रयास किया जा रहा है।

बछरावां रायबरेली दयानंद पीजी कॉलेज के छात्र- छात्राओं द्वारा नमामि गंगे के अवसर पर एक रैली निकाली गई, रैली का उद्देश्य आम जनमानस में मां गंगा के महत्व को समझाना है । रैली की अगुवाई कर रहे प्राचार्य डॉक्टर सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि हमारा भारत देश संस्कृति और सभ्यताओं का देश है । 2014 में भाजपा सरकार बनने के बाद के  भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  नमामि गंगे के नाम से गंगा सफाई  एवं सुंदरीकरण अभियान चलाया गया  जिससे हमारी मां गंगा साफ और स्वच्छ हो सके और लोगों को मां गंगा के प्रति आस्था बनी रहे।

नमामि गंगे की रैली में एनसीसी कैडेट कोर के एन ओ विष्णु चंद्रश्रीवास्तव ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमामि गंगे के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ