टेंट मालिक की लापरवाही से गई युवक की जान, परिवार में मका कोहराम




  नीलम ब्यूरो रायबरेली

रायबरेली। घटना आज लगभग 2:00 बजे के आसपास की है राहुल पुत्र अहरवादीन उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी मोहकम खेड़ा नीम टीकर बछरावां की दयाल टेंट एवं लाइट हाउस में काम करते समय बिजली की चपेट में आने से मृत्यु हो गई।घटना के बाद से टेंट मालिक फरार है। बछरावां रायबरेली थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहकम खेड़ा नीम टीकर बछरावां में उस समय हड़कंप मच गया जब दयाल टेंट एवं लाइट हाउस में काम कर रहे राहुल पुत्र हरवा दिन उम्र लगभग 20 वर्ष की टेंट हाउस की बिजली ठीक करते समय ऐसा झटका लगा की तत्काल ही उसकी मृत्यु हो गई टेंट का मालिक राकेश घटना के तुरंत बाद ही फरार हो गया ।परिजनों के मुताबिक राकेश जो कि टेंट एवं लाइट का काम करते हैं वह घर से राहुल को बुलाकर ले गए थे।मृतक राहुल की दादी के मुताबिक राकेश ने मेरे पोते की खबर तक घर में नहीं दी हम लोगों ने ग्रामीणों की मदद से जाना कि हमारा पोता इस दुनिया में नहीं है अगर हम को यह पता होता कि आज राहुल लौटकर नहीं आएगा तो शायद मैं उसे राकेश के साथ ना भेजती ग्रामीणों की मदद से जब राहुल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया सूचना पाकर पहुंची बछरावां पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ