राकेश प्रताप सिंह को भाजपा का राष्ट्रीय परिषद का सदस्य मनोनीत पर बधाई



नीलम ब्यूरो अक्षयमेल रायबरेली

महराजगंज / रायबरेली
पूर्व एमएलसी  व शिवगढ़ रियासत के सदर रहे वरिष्ठ भाजपा नेता राजा राकेश प्रताप सिंह को भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय परिषद का सदस्य  मनोनीत किया गया है । उनके मनोनयन की खबर लगते ही बधाई देने वाला तांता लग गया है  । मृदुल  शालीन स्वभाव के धनी राकेश प्रताप सिंह जनपद में स्थानीय निकाय कोटे से 2 बार 12 वर्ष विधान परिषद सदस्य रह चुके हैं, उन्हें जनपद में जमीनी स्तर से जुड़ा नेता माना जाता है । पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जनपद से पार्टी ने राष्ट्रीय परिषद सदस्य की जिम्मेदारी राकेश प्रताप सिंह को सौंपी है । उनके निर्वाचित होने पर पूर्व विधायक - राजाराम  त्यागी, वरिष्ठ भाजपा नेता-  जयनारायण शुक्ला उर्फ मुन्ना, जिला पंचायत सदस्य - प्रभात साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष  - दिलीप यादव, पूर्व  जिला महामंत्री -  जय तालरेजा, युवा नेता - शिव कुमार सिंह, ब्लाक प्रमुख  - सत्येंद्र प्रताप सिंह, शिवगढ़ मंडल अध्यक्ष - डा जीबी सिंह, युवा नेता - शरद सिंह, बछरावां मंडल अध्यक्ष - प्रवेश वर्मा, महराजगंज मंडल अध्यक्ष - सूर्य प्रकाश वर्मा, पूर्व प्रत्याशी - डॉक्टर एमडी पासी, सत्येंद्र कुमार सिंह उर्फ शशि भदौरिया, हनुमान सिंह, श्री राम राज सिंह समेत बड़ी तादाद में लोगों ने श्री सिंह को बधाई देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय व प्रांतीय नेतृत्व को का आभार जताया है और उम्मीद जताई है नेतृत्व के इस निर्णय से जिले में भाजपा और मजबूत होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ