सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की हुई मौत -घर में मचा कोहराम


सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की हुई मौत -घर में मचा कोहराम


दैनिक अक्षय मेल समाचार
 शिव कुमार यादव संवाददाता प्रयागराज

करनाईपुर: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।बताया जाता है कि बहरिया विकास खण्ड के कहली शक्ती गांव निवासी भारतलाल सरोज उम्र तकरीबन अठ्ठारह वर्ष पुत्र सीताराम सरोज गुरुवार देर शाम अपने घर कहली शक्ती से किसी कार्य से अपने रिश्तेदार के साथ मोटरसाइकिल से महपूरा गांव के बाजार में जा रहा था। जैसे ही महपूरा गांव के पास पहुचा था।वैसे ही उसके मोटरसाइकिल की चैन टूट गई।तेज रफ्तार होने के कारण वह अपनी बाइक से नियंत्रण खो बैठा।और सड़क पर से घिसक्ता हुआ शारदा सहायक नहर में जा गिरा।घटना को देख रहे आसपास के लोगों ने तत्काल भारतलाल को नहर से निकलकर बाहर ले आये।लेकिन सिर में चोट ज्यादा लगने के कारण वह विहोश हो गया।पड़ोस गांव का मामला होने के कारण लोगों ने घायल के परिजनों को इस घटना की सूचना फोनकर दी।सूचना मिलते ही परिजनों ने आनन फानन में घटना स्थल पर पहुचे।और घायल हालत में भारत लाल को एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे।जहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान भारत लाल को मृत घोषित कर दिया।मृत्यु की सूचना मिलते ही मृतक के घर मे कोहराम मच गया।



मृतक भारत लाल के रोते बिलखते परिजन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ