एटीएम चोर गैंग को पकड़ने मे पुलिस को मिली सफलता



दैनिक अक्षय मेल समाचार
 अजय कुमार श्रीवास्तव

सुल्तानपुर-पुलिस को मुखबिर के सूचना पर मिली सफलता कादीपुर थाना क्षेत्र में चार संदिग्ध व्यक्तियों को सफेद रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार चेकिंग करते समय कार मे फर्जी एटीएम कार्ड व एक लैपटॉप दो स्वाइप कार्ड मशीन दस हजार तीन सौ रुपये बरामद हुआ।दरअसल मामला सुल्तानपुर जनपद कादीपुर थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों को पकड़ने का आदेश मिला था तो पुलिस ने अपनी टीम लेकर चेकिंग अभियान जारी किया तो मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक संदिग्ध कार मे एटीएम चोर है जो चांदा की तरफ से कादीपुर बाजार की तरफ आ रहे है मुखबिर के सूचना पर कादीपुर थाने की पुलिस ने अपनी टीम लेकर देवाढ़ घाट पुल पर चेकिंग अभियान चलाकर चेक कर रहे थे तो सामने से सफेद रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार आती दिखाई दी तो पुलिस ने घेराबंदी करके कार को रोका तो कार मे बैठे चार संदिग्ध व्यक्ति को उतार कर नाम पता पूछने पर अपना नाम पता बताया उसके बाद जब पुलिस ने तलाशी लिया तो चारों  व्यक्तियों के पास से छा अदद एटीएम कार्ड एक लैपटॉप दो स्वाइप कार्ड रीडर मशीन स्वीफ्ट डिजायर कार दस हजार तीन सौ रुपये बरामद हुआ।वहीं पकड़े गए चारों व्यक्तियों ने बताया की हम लोगों ने अनपढ़ लोगों के पास एटीएम मशीन के पास खड़े होकर पिन कोड देख लेते थे उसके बाद हम लोगों ने दूसरे के एटीएम मशीन से पैसा आसानी से निकाल लेते थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ