स्वतन्त्रता सेनानियों का देश हमेशा ऋणी रहेगा - बसन्त सिंह बग्गा स्वतन्त्रता सेनानी कन्हैया लाल स्वर्णकार की दूसरी पुण्य तिथि मनायी गयी

 

नीलम संवाददाता 
अक्षयमेल रायबरेली

स्वतन्त्रता सेनानी कन्हैया लाल स्वर्णकार की दूसरी पुण्य तिथि जिले के विभिन्न संगठनों द्वारा शहीद चैक पर एकता दिवस के रूप में मनायी गयी गयी।  कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. आर.के. वर्मा एवं संचालक स्वर्णकार सत्य कुमार ने किया।  इस अवसर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रान्तीय उपाध्यक्ष बसन्त सिंह बग्गा ने कहा कि देश के जिन स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों ने देश से ब्रिटिश साम्राज्य को समाप्त करने के लिए संघर्ष किया, उसे लिये देश हमेशा ऋणी रहेगा।  स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी कन्हैया लाल स्वर्णकार का देश को आजादी दिलाने में विशेष योगदान रहा।  व्यापार मण्डल के प्रान्तीय संगठन मन्त्री मुकेश रस्तोगी ने कहा कि कन्हैया लाल स्वर्णकार मूलतः बलिया के रहने वाले थे, आजादी की क्रान्ति के दौरान वे रायबरेली जिला जेल में बन्द  रहे।  इस जिले से उन्हें विशेष लगाव था। सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओ.पी. यादव ने स्वतन्त्रता सेनानी के सम्मान में कहा कि ‘‘तुमने दिया देश को जीवन देश तुम्हें क्या  देगा, अपनी आँच तेज रखने को नाम तुम्हारा लेगा।  स्वतन्त्रता सेनानियों के स्मरण से राष्ट्रभक्ति की भावना बलवती होती है।  स्वर्णकार विचार मंच के प्रान्तीय नेता भौमेश कुमार स्वर्णकार ने कहा कि जो कौमे अपने पूर्वजों को विस्मृत कर देती हैं वे मिटी जाती हैं।  स्वर्णकार समाज के जिलाध्यक्ष होरी लाल स्वर्णकार ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होते हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से दुर्गा प्रसाद स्वर्णकार, दिलीप वर्मा, केदारनाथ स्वर्णकार, सत्यांशु दुबे, अनुज त्रिवेदी, मनोज गुप्ता, रत्नेश सोनी, राम मनोहर सोनी, दीपचन्द्र सोनी आदि लोगों ने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी कन्हैयालाल स्वर्णकार के चित्र पर पुष्पचक्र व पुष्प अर्पित किए एव ंउनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ