प्रतापगढ़
दहेज लेना बहुत बड़ा पाप है तथा भ्रूणहत्या पर भी अंकित तिवारी ने अपनी आवाज बुलंद की। बता दें कि एक दशक से रसूलपुर में अंकित द्वारा जन जागरूकता का आयोजन किया जाता है।तथा भ्रूण हत्या रोको आदि की जानकारी अंकित तिवारी के द्वारा दी जाती है ।आज समाज छोटी-छोटी बातोें को लेकर बिखरा हुआ है। उन्होंने बिरादरी के लोगों से एकजुटता का आह्वान किया।समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाने का साहस सबके भीतर नहीं होता है लेकिन जिनके पास उससे लड़ने का हौसला और उसे खत्म करने की जिद होती है वह अपनी मंजिल के लिए रास्ता खुद ब खुद बना लेता है तब लोगों का साथ ऐसे मिलता है कि वह काफिला बन जाता है। दहेज के खिलाफ आवाज उठाने के लिए अंकित तिवारी की कहानी भी कुछ ऐसी है वह दहेज के खिलाफ आंदोलन चला रहे हैं ।और कह रहे हैं कि अपनी शादी भी बिना दहेज के करूंगा! इसी क्रम में इस समय रामनगर भोजपुर, रसूलपुर गुलरहा के सभी लोगों को दहेज के विरोध में जागरूक कर रहे हैं, उन्होंने जब इस बात की घोषणा की और लोगों को दहेज के विरोध में बोलना शुरू किया तो तमाम लोगों ने उनका समर्थन शुरू कर दिया।
0 टिप्पणियाँ