25 नवम्बर 2019 महराजगंज रायबरेली
न्यू स्टैण्डर्ड कॉलेज ऑफ हॉयर एजूकेशन सलेथू महराजगंज, रायबरेली में अध्यापक शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान द्वारा संचालित डी.एल.एड. प्रशिक्षण बैच 2018-20 के प्रशिक्षुओं ने अपने पूर्व
प्रशिक्षुओं के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया। मॉं सरस्वती की आराधना के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ, अनामिका, सेनी, नीलू आदि ने
गीत के माध्यम से आये हुए अतिथियों एवं सीनियर प्रशिक्षु्रओं का स्वागत किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की लडि़यों में श्वेता के द्वारा दक्षिण भारत का “पिंगा पोरी“ नृत्य प्रस्तुत किया गया सर्वधर्म संभाव की भावना से हिमांशु, आरती आदि की टीम के द्वारा कव्वाली प्रस्तुत की गयी। इस समारोह के मुख्य अभ्यागत के रूप में प्रबन्ध निदेशक डॉ0 शशिकांत शर्मा जी ने अपने आर्शीवचन प्रदान करते हुए कहा कि शिक्षक का पद सभी पदों में श्रेष्ठ है जिसकी मर्यादा एवं अखण्डता को चिरकाल तक के लिए स्थायी बनाना आपका प्रमुख कर्तव्य होना चाहिए क्योंकि हम जिस समुदाय में प्रवेश करने जा रहें हैं वहां शिक्षक को अपना आदर्श व्यक्तित्व छात्रों के समक्ष प्रस्तुत करने से छात्र शिक्षा के साथ ही संस्कारों को भी अच्छे तरीके से सीखेंगे इसमें उन्नति पाने के लिए आप सभी में सकारात्मक
विचारों का होना सफलता का प्रथम पायदान है, जिसने अपनी एकादश इन्द्रियों को एकाग्र करके सही दिशा में लगा दिया, उसके चरणों में बहुत ही कम समय में सफलता प्राप्त होगी। संयुक्त प्रबन्धिका डॉ0 रश्मि शर्मा ने कार्यक्रम आयोजन करने वाले
डी.एल.एड. 2018 के समस्त प्रशिक्षुओं की प्रशंसा की। प्रधानाचार्य श्री राजीव सिंह
जी ने सभी छात्र/छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाऐं समर्पित
किया। डी.एल.एड. प्राचार्य श्री धीरेन्द्र कुमार सिंह जी ने नयी पुरानी यादों के साथ गुरूकुल कालीन शिक्षा व्यवस्था से युक्त इस संस्थान की प्रासंगिकता को निरूपित किया। इस अवसर पर देवेन्द्र कुमार बाजपेयी, खुशबु सिंह, महेन्द्र विश्वकर्मा, डॉं0 रश्मि श्रीवास्तव, आरती अग्रहरि, प्रियंका श्रीवास्तव, आशीष वर्मा, सौरभकुमार, सन्दीप सोनकर, आदि प्राध्यापकों सहित भारी संख्या में प्रशिक्षु छात्राध्यापक
एवं छात्राध्यापिकाऐं उपस्थित रहकर विदाई समारोह को गतिमान बनाया।
न्यू स्टैण्डर्ड कॉलेज ऑफ हॉयर एजूकेशन
0 टिप्पणियाँ