जगदीशपुर-अमेठी
पैगम्बर इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की आमद का त्यौहार जश्ने ईद मिलादुन्नबी रविवार को बड़ी ही अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जगदीशपुर में एक विशाल जुलूस(जुलूसे मोहम्मदी) निकाला गया। यह जुलूस दूसरे पहर मेन रोड रामलीला मैदान से शुकुल बाज़ार मोड होते हुए पुलिस बूथ मेन चौराहे पर चलकर समाप्त हो गया ।जिसमें क्षेत्र के हजारों लोगों ने शिरकत की । जुलूस के स्वागत में लोग जगह भारी संख्या में पूरी अकीदत के साथ शामिल रहे। नबी की शान में लग रहे नारों से नगर गुंजायमान हो उठा। मौलाना इलियास कादरी ने महफ़िल को ख़िताब करते हुए कहा कि कि आज ही के दिन पैगम्बर-ए-इस्लाम का जन्म हुआ था। उनके जन्म से पूरी दुनिया रोशन हो उठी थी। उन्होंने हमेंशा लोगों को सच के रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी । सारी दुनिया को अमन और शांति व एकता का पैगाम दिया। उनके जन्म दिवस पर यह त्यौहार मनाया जाता है। आज हमारी कौम को उनके बताए गए वसूलों को अमल करने की जरूरत है, तभी हमारा भला होगा। इस अवसर पर बच्चों ने नात-शरीफ पढ़कर पैगंबर इस्लाम की बारगाह मे नजरानये अकीदत पेश की ।वही अंजुमन गुनचये इस्लाम के चेयरमैन मोहम्मद रफ़ीक वारसी उर्फ अललू मियां ने जलसे को ख़िताब करते हुए कहा कि इस्लाम के महान पैगम्बर मोहम्मद साहब सारी दुनिया के लिए रहमत बनकर आए थे वह सिर्फ इस्लाम के ही नहीं बल्कि सारी दुनिया को एकता व मानवता का संदेश दिया है आज हमें उनके बताये रास्ते पर चलने की जरूरत है ।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी महात्मा सिंह,क्षेत्राधिकारी मुसाफिर ख़ाना सूक्ष्म प्रकाश,तहसीलदार घनश्याम भारती, प्रभारी निरीक्षक जगदीशपुर अंगद प्रताप सिंह का मुस्लिम समुदाय के लोगों ने माल्यार्पण कर उनका जबरदस्त स्वागत किया ।वहीं सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पूरा प्रशासन मुसतैद रहा ।
0 टिप्पणियाँ