घर से बाहर निकलने को तड़प रहा परिवार भू माफियाओं ने कर रखा है चकमार्गों पर अवैध कब्जा




अक्षय मेल समाचार

प्रतापगढ़
अंतू थाना क्षेत्र के, सदर तहसील के ग्राम राजापुर रैनिया में राजापुर रैनिया प्राथमिक विद्यालय प्रथम से राजापुर रैनिया पोस्ट ऑफिस में जाने के लिए भू माफियाओं के कारण कोई मार्ग नहीं रह गया है,जबकि दो चक मार्ग है गाटा संख्या - 621,और गाटा संख्या - 609/1178, लेकिन उन चक-मार्गो पर गाँव के ही भू - माफिया कंदर्प नारायण मिश्रा, कुलदीप मिश्रा, अष्टभुजा मिश्रा, हरिकेश पांडेय, शिवपूजन मिश्रा, शिव प्रसाद मिश्रा, हरिकेश सिंह ने कर रखा है चकमार्गों पर अवैध कब्जा,जिससे घर से बाहर निकलने का मार्ग बंद हो गया है और ब्रहम नारायण मिश्रा का पूरा परिवार घर में कैद हो गया है,और बाहर जाने को तड़प रहा है, लेकिन प्रशासन इसकी ओर ध्यान आकर्षित नहीं कर रहा है और देश की आजादी के 73 साल बाद भी चकमार्गों पर अवैध कब्जा प्रशासन की ही नाकामी के कारण हुआ है, कहने के लिए योगी सरकार बहुत कहती हैं कि वह अवैध कब्जा धारियों पर भारी पड़ी हैं लेकिन यहां देखने को मिल रहा है कि योगी सरकार किस प्रकार से अपने दावे पर खरी नहीं उतर पा रही है,

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ