मई 2018 से पानी कीआपूर्ति बाधित
संबंधित विभाग को कराया गया अवगत नहीं चेत रहे हैं अधिकारी
शुकुल बाजार अमेठी विकासखंड के अंतर्गत मौजा मवैया रहमत गढ़ के पूरे शुकुलन गांव में लाखों की लागत से बनी पानी की टंकी महज एक शो पीस बनकर रह गई है। बताते चलें कभी इस पानी की टंकी से इंदरिया, रहमत गढ़ ,शुकुल बाजार ,पूरे शुकुलन ,बाबा का पुरवा ,सहित कई गांव के लोगों को पानी की आपूर्ति होती थी। लेकिन मई 2018 से यह पानी की टंकी महज शो पीस की तरह खड़ी है और पानी की आपूर्ति बाधित है जबकि पानी की टंकी पर आपरेटर नियुक्त है आपरेटर ने बताया मई 2018 से मोटर खराब है तथा पाइपलाइन खराब है जिसके बारे में विभाग को अवगत कराया गया लेकिन अभी तक ना ही मोटर बदला गया ना ही पाइप लाइन दुरुस्त हुई जिससे दर्जनों गांव के ग्रामीणों को पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती जबकि बदले जमाने में देसी हैंडपंप पानी नहीं दे रहे हैं वाटर लेवल दिन प्रतिदिन नीचे जा रहा है क्षेत्र के सारे कुंआ सूख गए हैं कुओं में जरा सा भी पानी नहीं है लोगों के पास प्यास बुझाने के लिए सिर्फ इंडिया मार्का हैंडपंप ही एक साधन है ।ऐसे में अगर पानी की टंकी से पानी की सप्लाई चालू हो जाए तो दर्जनों गांव आबाद हो सकते हैं ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया हो सकता है तथा उनकी आवश्यकता के अनुसार उन्हें जल प्राप्त हो सकता है लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते और अधिकारियों कर्मचारियों तथा जनप्रतिनिधियों के ध्यान ना देने से लाखों की लागत से बनी यह पानी की टंकी महज एक शोपीस बनकर रह गई है क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों का कहना है जल ही जीवन है ऐसे में इस पानी की टंकी से पाइप लाइन सही करा कर और मोटर सही करा कर जल की आपूर्ति बहाल कराई जाए। क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों का कहना है अभी भी क्षेत्र के ऐसे कई गांव हैं जहां मानक के अनुरूप हैंडपंप नहीं उपलब्ध हैं ऐसे में लोगों को पीने के पानी सहित आवश्यक शुद्ध जल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है ऐसे में अगर यह पानी की टंकी चालू हो जाए तो क्षेत्र वासियों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होगी।

0 टिप्पणियाँ