धूमधाम से मनाया गया पूर्व सीएम मुलायम सिंह का 81वा जन्मदिन

शुकुल बाजार अमेठी विधानसभा जगदीशपुर स्थित कार्यालय में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हनुमान बक्स पासी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया धरती पुत्र मुलायम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर वा केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की और लोगों का मुंह मीठा करवाया वहीं सपा को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष हनुमान भक्त पासी ने कहा की समाज के हर वर्ग की लड़ाई लड़ने वाले सपा संरक्षण मुलायम सिंह यादव की मेहनत और लगन से आज समाजवादी पार्टी इस मुकाम तक पहुंची है ।उन्होंने अपनी विरासत अखिलेश यादव को सौंपी है उनके द्वारा समाज सेवा और देश सेवा का कार्य किया जा रहा है। उनके कार्यकाल में प्रदेश में विकास कार्य किए गए उन्होंने कहा सभी लोग मिलकर कार्य करें ।और पार्टी को मजबूत करें अखिलेश यादव के हाथों के मजबूत होने से फिर से प्रदेश में विकास की गति तेज होगी । इस मौके पर कयूम खान तारीख रिजवान शान मोहम्मद देवी प्रसाद यादव मुजीब अशोक यादव संजय यादव आदि सैकड़ों सपाई नेता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ