ब्राईट बैरियर्स कबड्डी एकेडमी ने जीता महिला कबड्डी का खिताब



अक्षय मेल समाचार पत्र
रिपोर्ट - मनीष मिश्र

प्रतापगढ़ 
 पूरे अन्ती सदर में आयोजित पूरे अन्ती महोत्सव में ब्राईट बैरियर ने  बेहद रोमांचक मुकाबले में पुरे भगवानदास को 3 अंको से खिताब जीतकर दुसरे संस्करण में 23-20 के अन्तर से मात देकर खिताब अपने नाम किया ।इस प्रतियोगिता में 8 टीमों ने हिस्सा लिया जिसमें मुख्य रूप से प्राथमिक विद्यालय कोनी,पूर्व माध्यमिक विद्यालय कल्याणपुर,साकेत गर्ल्स इंटर कालेज,सदर,ब्राइट बैरियर कबड्डी एकेडमी,पुरे भगवानदास ,सावित्री एकेडमी पुरे अन्ती,आशा इंटर कॉलेज रही ।इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती आशा सरोज जिला अध्यक्ष समाजवादी महिला सभा रही।निर्णायक की भूमिका नियाज अहमद,लालजी त्रिपाठी,रामनाथ यादव,राम नरेश चौधरी,तथा स्कोरर में विजय सिंह  एवं अख्तर खान रहे ।कार्यक्रम का संचालन बृजेश यादव ने किया ।इस मौके पर पूर्व विधायक नागेन्द्र सिंह यादव,राजकुमार यादव प्रधान,जिला सचिव रमेश पाठक,अनूप पांडेय,अवधी कवि मुर्तजा जाफरी,अरविंद यादव,गुलजार अहमद,जीतेन्द्र शुक्ला,आदि लोग मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ