शादी का झांसा देकर 6 साल से करता रहा दुराचार


शादी का झांसा देकर 6 साल से करता रहा  दुराचार

  दैनिक अक्षय मेल समाचार
 शिव कुमार यादव संवाददाता

  
 जनपद प्रयागराज  मऊआइमा थाना अंतर्गत ग्रामसभा बागी के रहने वाली नूरजहां ने  12 साल पहले मुराद  अहमद निवासी हरसेन गंज से निकाह किया था लेकिन शादी के 6 साल बाद  नौशाद अहमद सन ऑफ मोहम्मद नईम निवासी बागी  से घर पर आते जाते दोनों में नज़दीकियां हो गई  तब नूरजहां ने कहा कि हम आप से निकाह करना चाहते हैं  इस पर नौशाद ने  एक शर्त रखी की तुम पहले अपने पति को तलाक दो तब हम तुमसे निकाह करेंगे नौशाद के झांसे में आकर नूरजहां ने अपने पति को तलाक दे  कर नौशाद के साथ रहने लगी लेकिन शादी का झांसा देकर छह-सात साल से दुराचार करता रहा जब नूरजहां ने शादी के लिए दबाव बनाया तो नौशाद ने धक्के मार करके घर से निकाल दिया और कहा कि हम तुम्हारे साथ शादी नहीं करेंगे और मैं दूसरी लड़की से शादी कर लिया हूं पीड़िता ने मऊआइमा थाने पर शिकायत लेकर गई लेकिन थाने पर सुनवाई नहीं हुई तब पीड़िता निराश होकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से  न्याय की गुहार लगाई  तब कप्तान साहब के आदेश पर नौशाद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया लेकिन पीड़िता का आरोप है कि विवेचक द्वारा  हमारे ऊपर दबाव बनाया जा रहा है कि तुम समझौता कर लो नहीं तो तुम्हें ही जेल भेज दूंगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ