दैनिक अक्षय मेल समाचार
प्रयागराज
एस रहमान की रिपोर्ट
प्रयागराज प्राथमिक विद्यालय बड़गांव वीरांगना उदा देवी पासी शहीद दिवस समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विशिष्ट अतिथि जयकुमार जैकी कारागार राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश आए हुए थे। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11:00 बजे से साया 6:00 बजे तक चला । कार्यक्रम का संयोजक डॉक्टर जमुना प्रसाद विधायक सोरांव राष्ट्रीय सचिव अपना दल (एस) इस उपलक्ष में प्रतिभाशाली बालिकाओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया और उन्हें अपने कर्तव्यों का निर्वाह करने के बारे में बताया गया। वीरांगना के सम्मान में कही गई जिसमें 18 सो 57 की क्रांति में अंग्रेजी सेना के छक्के छुड़ा दिए थे रानी लक्ष्मीबाई बेगम हजरत महल जैसी वीरांगना के बारे में तो सब जानते हैं पर शायद ही कोई इस दलित वीरांगना ऊदा देवी के बारे में जानता हो जिसमें लखनऊ के सिकंदर बाग में ब्रिटिश सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया लखनऊ में जन्मी ऊदा देवी पासी जाति से संबंध रखती थी। उनकी जन्म तारीख के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है पर कहा जाता है कि उनके पिता का नाम मक्का पासी था और शादी के बाद ससुराल में ऊदा का नाम जगरानी रख दिया गया। अभी बताया जाता है कि लखनऊ के छठे नवाब वाजिद अली शाह ने बड़ी मात्रा अपनी सेना में सैनिकों को भर्ती की जिसमें लखनऊ के निम्न वर्गों के लोगों को भी नौकरी पाने का अच्छा अवसर मिला उदा देवी के पति मक्का पासी जो काफी साहसी व पराक्रमी थे। 18 57 की क्रांति के समय पूरे भारत में लोग अंग्रेजी सरकार के खिलाफ विद्रोह पर उत्तर आए थे 10 जून 1857 को अंग्रेजों ने अवध पर हमला कर दिया था। यहां अंग्रेजों से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए जब खबर ऊदा देवी तक पहुंची तो अंग्रेजी सरकार के विरुद्ध लड़ने का इरादा और मजबूत हो गया। महिला दस्ते मे तो वह पहले ही शामिल थे पर इस क्रांति के दौरान उन्होंने बेगम हजरत महल की मदद से महिला लड़ाकू कि एक अलग बटालियन तैयार की इस बटालियन में ज्यादातर दलित महिलाएं थे इन सभी को दलित वीरांगनाओ के रूप में जाना जाता है। लड़ाई के समय ऊदा देवी अपने साथ एक बंदूक और एक गोला बारूद लेकर एक पीपल के पेड़ पर चल गई थी। इस श्रृद्धांजलि के अवसर पर श्रीमती अनुप्रिया पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दल एस के पति आशीष कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में आए हुए थे और अपनी बातों को रखा इस मौके पर रामबहादुर पासी श्री अखिलेश पासी संतोष पाल अमृतलाल पासी जगन्नाथ पासी सौरभ पासी इत्यादि सभी कार्यकर्ता मौजूद थे ।

0 टिप्पणियाँ