कानपुर यातायात विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है शहर में नो एंट्री होने के बावजूद ट्रकों का आवागमन जारी रहता है जिस कारण शहर में अक्सर जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। जबकि एडीजी व आईजी स्वयं सड़क पर उतर कर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं इतना ही नहीं हाल ही में आईजी मोहित अग्रवाल ने यातायात पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए एसपी ट्रैफिक सुशील कुमार को आदेश दिया था शहर में ट्रकों की एंट्री नहीं होनी चाहिए और जो ट्रक पास लगा कर शहर में घुस आते हैं उनका पास निरस्त होना चाहिए। बावजूद इसके यातायात विभाग ने आईजी के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए शहर में ट्रकों की एंट्री जारी रक्खी। जिसका परिणाम सामने है अस्पताल से दिखाकर अपने भाई के साथ वापस लौट रही गर्भवती महिला की किदवई नगर चौराहे पर ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। या फिर दूसरे शब्दों में बोले तो यातायात पुलिस की लापरवाही ने 28 वर्षीय गर्भवती महिला को मौत के घाट उतार दिया।
0 टिप्पणियाँ