मुसाफिरखाना ,अमेठी । शासन के निर्देशानुसार शुक्रवार 08 नवम्बर को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित हो रहे समस्त परिषदीय विद्यालयों में ओएमआर आधारित आउट कम लर्निंग परीक्षा सुबह 10:30 से 12:30 तक आयोजित की जायेगी।जिसके लिए विभाग द्वारा विकास खंड के सभी 09 न्याय पंचायतों के लिए नोडल अधिकारी बनाये गए हैं ।
गुरुवार को स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र पर खण्ड शिक्षा अधिकारी अखिलानन्द राय की अध्यक्षता में समस्त नोडल अधिकारियों व नोडल अध्यापकों की बैठक आयोजित कर विस्तृत रुपरेखा तय की गयी ।खण्ड शिक्षा अधिकारी अखिलानन्द राय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नकलविहीन एवं सुचितापूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराने हमारी जिम्मेदारी है। परीक्षा पूरी तरह से पारदर्शिता पूर्ण होगी ।विकास क्षेत्र के सभी 105 प्राथमिक व 38 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शुक्रवार को आयोजित होने वाली ओएमआर आधारित आउट कम लर्निंग परीक्षा में शत प्रतिशत छात्र छात्राओं को शामिल होना जरूरी है ।
परीक्षा को सकुशल सम्पन्न बनाने के लिए नायब तहसीलदार विवेक दूबे ए डी ओ पँचायत सौरभ श्रीवास्तव सी डी पी ओ रीता सिंह अधिशाषी अधिकारी रेणुका एस कुमार सहित नौ नोडल अधिकारी नामित किया गया है ।समस्त केंद्रों पर एक नोडल अध्यापक के साथ ही परीक्षकों की तैनाती की गई है ।परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए सम्बन्धित केंद्रों पर उस विद्यालय पर तैनात अध्यापकों को दूसरे केंद्रों पर तैनाती की गई है ।किसी भी आपात स्थिति से निबटने के नोडल अध्यापकों को रिजर्ब में रखा है । बैठक में समस्त नोडल अध्यापकों के साथ ही सम्बन्धित केंद्रों के प्रधानाध्यापक व परीक्षक मौजूद रहे ।

0 टिप्पणियाँ