शूर्पणखा की कटी नाक, हुआ सीता हरण


शूर्पणखा की कटी नाक, हुआ सीता हरण

अक्षय मेल समाचार 

सेतापुर/बिहारगंज/प्रतापगढ़
श्री आदर्श रामलीला द्वारा पिछले 10 अक्टूबर से चल रही रामलीला के सातवें दिवस के दिन कलाकारों ने शूर्पणखा के नाक काटने एवं सीता हरण का भव्य मंचन कर दर्शकों आनन्दित कर दिया।दैनिक को तरह मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि गणों के रूप में उपस्थित रामकुमार सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख,रोहित सिंह(PWD),पतजंलि अभ्युदय विभाग से हलधर सिंह एवं प्रधानाचार्य....... सरस्वती शिशु विद्या मंदिर द्वीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरु हुई।इसके बाद श्रीराम,माता जानकी एवं लक्ष्मण जी की भव्य आरती हुई।फिर धर्मिक प्रसंगों की शुरुवात हुई। 
जिसमें कलाकारों ने अत्रि अनुसुइया आश्रम,शरभंग ऋषि आश्रम,विराध वध,ऋषि अगस्त्य आश्रम,पंचवटी पर्ण कुटी,शूर्पणखा का मायाजाल,शूर्पणखा का नाक कान कटना,खर,दूषण/त्रिसरा वध,रावण शूर्पनखा संवाद,मां जानकी का अग्नि में प्रवेश,रावण मारीच संवाद,मृग माया,सीता हरण,सीता विलाप,जटायु रावण युद्ध का अभिनय का प्रदर्शन किया।रामलीला में रावण का अभिनय करने वाले भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी  प्रवीण योगी का अद्भुद मंचन देखने के लिए विशेष तौर पर पूरे पतजंलि परिवार प्रतापगढ के पदाधिकारी प्रांतीय सह प्रभारी दुर्गेश योगी,पतजंलि प्रभारी गोविंद ,महामंत्री युवा भारत धर्मेंद्र प्रताप,किसान प्रभारी कमलेश बहादुर,मीडिया प्रभारी विकास पाण्डेय जिला पतजंलि वितरक ओम प्रकाश,इंद्रभान,अखण्डकीर्ति,विवेक पतजंलि अभ्युदय विभाग से दिनेश सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ