हिंदू युवा वाहिनी की बैठक हुई संपन्न


हिंदू युवा वाहिनी की बैठक हुई संपन्न


 शुकुल बाजार अमेठी हिंदू युवा वाहिनी के कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी की अध्यक्षता में हिंदू युवा वाहिनी की बैठक संपन्न हुई इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष ननकऊ साहू, संरक्षक शेषनाथ तिवारी, महामंत्री उदय नारायण मिश्रा, बद्री तिवारी, संतरा मौर्य, अजय पाल ,आईटी सेल संयोजक प्रशांत मिश्रा, विद्याधर पांडे, सहित सभी कार्यकर्ता शामिल हुए ।बैठक का प्रमुख उद्देश्य दीपावली के पावन पर्व पर दीप प्रज्वलित कर त्यौहार को मनाए जाना। जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी ने बताया दीपावली के पहले वरिष्ठ नागरिकसम्मान समारोह मनाया जाएगा जिसमें सभी कार्यकर्ता शामिल होंगे तथा दीपावली के अवसर पर 2100दीप प्रज्वलित  करने का संकल्प हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने लिया। वहीं जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी और जिला अध्यक्ष ननकऊ साहू ने कहा हिंदू युवा वाहिनी का प्रमुख कार्य समाज के दबे कुचले असहाय लोगों की मदद करना तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में मदद करना है तथा जनता को जागरूक करना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ