दैनिक अक्षय मेल समाचार
शिव प्रसाद मौर्य
सुल्तानपुर में बच्चों को विधि पर्यावरण और अच्छा समाज की जानकारी देने के लिये विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने बच्चों को जागरूक किया और पात्रों को विधि सम्बन्धी जानकारी उपलब्ध करवाने के आश्वासन दिया गया।नगर के मौहरिया स्थित सेम्फोर्ड फ्यूचिरिस्टिक स्कूल में आज विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जज संदीप कुमार मुख्य अथिति के रूप में पहुंचे थे। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उनका अभिनंदन किया गया। इसके बाद उन्हें विधि पर्यावरण सहित तमाम मुद्दों की जानकारी दी गई। जज संदीप कुमार ने कहा कि बच्चे ही समाज की।नींव होते हैं। समाज को कैसे और किस दिशा में ले जाना है ये बच्चों की शिक्षा दीक्षा पर ही निर्भर करता हैं। लिहाजा बच्चों को विधि और पर्यावरण सम्बंधित जानकारी दी गई। जज संदीप ने कहा कि बच्चों को भी यदि कोई समस्या है तो उनके अभिभावकों से मिलकर उसका निस्तारण करने के लिये वे हमेशा तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि जिस किसी भी व्यक्ति को विधिक सेवा की जरूरत है और वो सक्षम नही है तो उसके आवेदन के बाद विधिक सेवा प्राधिकरण हमेशा तत्पर है। उन्होंने कहा कि इस प्राधिकरण हर तरह के कॉउंसिल है जो उनकी समस्यायों की लड़ाई लड़ेंगे।

0 टिप्पणियाँ