दैनिक हिन्दी अक्षयमेल रायबरेली
काँग्रेस पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी का स्वागत राष्ट्रीय पासी सेना के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ काँग्रेस नेता संजय पासी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माल्र्यापण कर एवं मिष्ठान वितरण कर किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी को शुभकामनाएँ देते हुए संजय पासी ने कहा कि श्री तिवारी युवा हैं, जोश से भरे हुए हैं, इनके नेतृत्व में काँग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी, साथ ही युवा नेतृत्व के साथ संघर्ष करने में हम भी अपने को गौरवान्वित महसूस करेंगे। श्री पासी ने युवाओं का आवाहन करते हुए कहा कि वह काँग्रेस पार्टी में आयें और अपने सपनों का एक नये भारत का निर्माण करें, क्योंकि युवा शक्ति ही राष्ट्र शक्ति होती है।
बधाई देने वालों में मुख्य रूप से प्रधान राजू पासी, ठेकेदार देशराज पासी, जय सिंह पासी, सचिन पासी, अजीत पासी, नीरज पासी, चेला पासी, शिवराज पासी कोटेदार, दीपक कुमार पासी, राजेश पासी, विक्रम पासी, सुभाष पासी, अरविन्द पासी, सर्वेश लोधी, राम मिलन यादव, श्रीपाल पासी, अजीत पासी, अब्दुल कलाम, मो0 शाकिब कुरैशी आदि लोग रहे।

0 टिप्पणियाँ