तीन दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण जागरूकता शिविर का आयोजन


तीन दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण जागरूकता शिविर का आयोजन

हिन्दी दैनिक अक्षयमेल -  रायबरेली

महराजगंज रायबरेली। तहसील क्षेत्र के अलीपुर गांव में तीन दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान प्रतिनिधि रवि राज सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के आयोजक अलीपुर निवासी मनीष सिंह ने महात्मा गांधी खाद्य प्रसंस्करण, ग्राम स्वरोजगार योजना कौशल एवं विकास प्रशिक्षण, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रभारी खाद्य प्रसंस्करण ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षणों से बेरोजगारों को स्वरोजगार अपनाने का अवसर मिलता है। वहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रवि राज सिंह ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से फल व सब्जियों से बनने वाले पदार्थ जैसे- अचार, मुरब्बा, जैम- जेली, टमाटर सॉस, मसाला सुखाना, पीसना, पैकिंग करना एवं पापड़ तथा बड़ी के साथ- साथ तिलहन, दलहन क्षेत्र में भी लघु उद्योग के सहारे रोजगार से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रभारी फल संरक्षण केंद्र जगतपाल कौशल, छोटेलाल, रूपा गुप्ता, मनीष सिंह, बीडीसी लाल सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ