हरचंदपुर पुलिस नही कर रही किसान के अपरहण का मुकदमा दर्ज


हरचंदपुर पुलिस नही कर रही किसान के अपरहण का मुकदमा दर्ज

दैनिक हिन्दी अक्षयमेल  रायबरेली

रायबरेली एक तरफ उत्तरप्रदेश सरकार किसानों को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने की बात करती है वहीं पर हरचंदपुर पुलिस के द्वारा एक किसान के अपहरण का मुकदमा तक नहीं दर्ज किया जा रहा है वहीं उनका और पुलिस के द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है और फर्जी मुकदमे में फसाने का भी कहा जा रहा है।बताते चलें कि  थाना हरचंदपुर के ग्राम जोहवा शर्की के निवासी गरीब किसान अनुसूचित जाति दलित श्रीराम कोरी को पुरानी रंजिश में वही के सामंतवादी दबंगों द्वारा अपहरण कर गायब कर दिए जाने पर  लगभग 10 दिनों से थानों में पीड़ित परिवार चक्कर लगा रहा है पर अभी तक नामित दबंगो पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया नही प्रथम दृष्ट्य रिपोर्ट दर्ज की गई है।जिसको लेकर आज विश्व दलित परिषद के कार्यकर्ताओं ने अपर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर पूरे मामले से अवगत कराया गया बताया की जनपद में सरहद दबंग सामंतवादी द्वारा पूरे जनपद में अनुसूचित जाति दलित वर्ग पर अत्याचार,हत्या ,अपहरण, और अपनी दबंगई के बल पर गरीबों की जमीनों को हथियाने का काम कर रहे हैं और उत्पीड़न किया जा रहा है और केंद्र सरकार और  राज्य सरकार दलितों पर उत्पीड़न ना होने की कामना कर रहे हैं एवं पीड़ितों की सुनवाई भी थानों में नहीं की जा रही है जिससे पूरे जनपद में अनुसूचित जाति वर्ग दलित में आक्रोश व्याप्त है इसी क्रम में लगभग 10 दिन पहले ग्राम सभा जोहवा शर्की निवासी ग्राम किसान अनुसूचित जाति श्रीराम कोरी को अपनी जमीन के मुकदमे के सिलसिले में रायबरेली आए थे तब से  उनका कोई अता-पता नहीं चला है। जिनको परिजनों द्वारा काफी ढूंढा गया पर कही मिले नहीं जिसकी शिकायत जब पीड़ित परिवार ने जमीनी विवाद में शामिल मुकदमें में वही के सर हंग, दबंग सामंतवादी जितेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह पुत्र रामेश्वर सिंह आदि लोगों के द्वारा विरुद्ध अपहरण कर गायब कर दिए जाने का प्रार्थना पत्र थाने में दिनांक 4 अक्टूबर 2019 को समक्ष प्रस्तुत कर दबंग सामंत वादियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने एवं गायब श्रीराम कोरी की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने को दिया गया था परंतु अभी तक हरचंदपुर पुलिस द्वारा थाने में रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई है और उल्टे थानेदार हरचंदपुर में पीड़ित परिजनों को फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी भी दे रहे हैं दबंगों के विरुद्ध कोई भी अभी तक कार्यवाही ना होने पर उनके हौसले बढ़े हुए हैं वहीं न्याय की गुहार लगाते हुए आए विश्व दलित परिषद के लोगों ने तथ्यों की जांच कर अतिशीघ्र नामित विपक्षी दलों के विरुद्ध उत्पीड़न निवारण की एफ आई आर दर्ज करा कर पीड़ित परिवार की जान माल की सुरक्षा कराते हुए न्याय की गुहार लगाई वहीं 1 सप्ताह के अंदर विपक्षी गणों के विरुद्ध पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई तो सभी दलित समाज के लोग सड़कों पर उतरेंगे और धरना प्रदर्शन भी करेंगे। फिलहाल अपर पुलिस अधीक्षक ने मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रार्थना पत्र लेकर कार्यवाही का आश्वासन दिया अब देखना यह है कि पुलिसिया कार्यवाही क्या होती है यह तो आने वाला वक्त बताएगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ