छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने भाजपा पर साधा निशाना बाराबंकी मे यूपी सरकार पर बरसे भूपेश बघेल।


छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने भाजपा पर साधा निशाना
बाराबंकी  मे  यूपी   सरकार  पर  बरसे   भूपेश  बघेल।

बाराबंकी  ।    रामधीरज  यादव
     
बाराबंकी   जिले के     विकास खँड  सिद्धौर    असंद्रा थाना क्षेत्र के सिद्धौर कस्बा में आज चुनावी रैली में जैदपुर विधानसभा में आगामी 21 अक्टूबर को होने वाने उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार तनुज पुनिया का समर्थन करने आये छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल। बघेल जी जे सारी जनसभा को संबोधित करते हुए सीधे भाजपा पर निसाना साधते हुए कहा कि इस इस सरकार में माननीय प्रधानमंत्री जी ने हर साल 2 करोड़ रोजगार देने की बात कही थी कितने रोजगार मिले यहाँ तक की तो 25 हजार होमगार्डों को भी निकाल दिया।इस सरकार में पेट्रोल,डीजल,बिजली,इन सब की महंगाई बढ़ गयी।मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में इण्टर तक छात्र छात्राओं की यूनिफार्म और फीस माफ़ है।खुद को देश का चौकीदार बताने वाले ने किसानों को चौकीदार बना दिया जो रात भर जग कर छुट्टा जानवरो की रखवाली करते है तो आप भाजपा को वोट क्यों देते हो।छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महात्मा गांधी जिंदाबाद-नाथू राम गोड़से मुर्दाबाद के नारे लगाये और कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया को जिताने की अपील की।इस जनसभा में छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया,पूर्व मंत्री आर.के.चौधरीसहित  हजारों की सँख्या  मे   लोगों  का  जमावड़ा  रहा  ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ