अक्षय मेल समाचार
शुकुल बाजार, अमेठी ।भैया दूज का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।इस दौरान बहनों ने अपने भाइयों की सदैव रक्षा के लिए एवं लंबी उम्र की कामना करते हुए पूजा अर्चना की। इस पावन बेला में उपवास रखी तथा श्रद्धा पूर्वक आंगन में बनाए गए गोधन पूजा अस्थल पर गोधन कोटी। मौके पर महिलाओं का युक्तियों ने आंगन को गोबर से लिपाई पुताई कर जमीन पर गोवर्धन पूजा अस्थल बनाई तथा उसी स्थल पर यम और यमी की मूर्ति बनाकर सामूहिक रूप से पूजा अर्चना की ।पूजा के उपरांत बहनों ने परंपरा के अनुसार पूजा स्थल पर कुटे गए प्रसाद को भाइयों को खिलाया कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाने वाला हिन्दू धर्म का पर्व है ।जिसे यम द्वितीया भी कहते हैं। यह दीपावली के दो दिन बाद आने वाला ऐसा पर्व है, जो भाई के प्रति बहन के स्नेह को अभिव्यक्त करता है एवं बहनें अपने भाई की खुशहाली के लिए कामना करती हैं यह त्यौहार भी क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बहनों ने भाइयों के दीर्घायु की कामना की ।

0 टिप्पणियाँ