17 वर्षीय लड़की ने घर के कमरे में पंखे के कुंढी से दुपट्टा के सहारे लगाई फांसी


17 वर्षीय लड़की ने घर के कमरे में पंखे के कुंढी से दुपट्टा के सहारे लगाई फांसी


शुकुल बाजार अमेठी। थाना क्षेत्र शुकुल बाजार के अंतर्गत तेंदुआ ग्राम की पूजा गिरी पुत्री अमरनाथ गिरी उम्र लगभग 17 वर्ष घर के कमरे में पंखा के हुक  में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मृतका की मां के अनुसार उस समय घर पर कोई नहीं था उसकी मां और बहन खेत गई थी लौटने पर दिन में 2:30 बजे देखा कि मृतका पूजा ने कमरे में पंखे के हुक के सहारे दुपट्टे से फांसी लगा ली परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया पुलिस मौके पर पहुंचकर विधिक कानूनी कार्रवाई करते हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया खबर लिखे जाने तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया था थाना अध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ