क्षेत्रवासियों के अथक प्रयास से शुरू हुआ सड़क निर्माण का कार्य
पांडे गंज से मां कामाख्या धाम तक सड़क निर्माण जारी
शुकुल बाजार अमेठी शुकुल बाजार विकासखंड के अंतर्गत पांडे गंज उरेर मऊ संपर्क मार्ग क्षेत्रवासियों के अथक प्रयास से बनना शुरू हो गया है सड़क निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है बताते चलें पांडे गंज से उरेर मऊ संपर्क मार्ग इस कदर खराब हो गया था कि आम आदमी का चलना दूभर हो रहा था क्षेत्र की जनता सहित क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों ने इस संपर्क मार्ग के लिए क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों से सड़क की समस्या की शिकायत की लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि पूर्व की सरकारों ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया पांडे गंज उरेर मऊ संपर्क मार्ग युद्ध स्तर पर बन रहा उरेर मऊ से शुरू हुआ यह संपर्क मार्ग पाली के आगे तक बन गया है आगे काम युद्ध स्तर पर जारी है जल्द ही यह संपर्क मार्ग पांडे गंज तक एकदम बनकर तैयार हो जाएगा जिससे क्षेत्र के सैकड़ों ग्राम वासियों समेत मां कामाख्या धाम मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी राहत मिलेगी बताते चलें इसी संपर्क मार्ग से हर सोमवार शुक्रवार हजारों भक्तों मां कामाख्या देवी धाम दर्शन के लिए जाते थे जिन्हें भारी परेशानी होती थी लेकिन क्षेत्र वासियों के भरकस प्रयास से भक्तों समेत सैकड़ों ग्राम वासियों को और राहगीरों को भारी सुविधा मिलेगी क्षेत्रवासियों ने राज्यमंत्री सुरेश पासी से लेकर उच्च अधिकारियों तक अवगत कराया बताते चलें यह है संपर्क मार्ग इस कदर खराब हो गया था कि पैदल चलना दूभर था लेकिन प्रशासन जागा और कार्य शुरू हो गया इस संपर्क मार्ग के बनने से ग्राम के हजारों लोगों सहित मां कामाख्या धाम जाने वाले भक्तों को भी भारी राहत मिलेगी जहां समय की बचत होगी वही किसी भी प्रकार की घटना दुर्घटना पर भी अंकुश लगेगा इस संपर्क मार्ग बनने से क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।

0 टिप्पणियाँ