जामों की कंचन बनी उपजिलाधिकारी


जामों की कंचन बनी उपजिलाधिकारी

-सफलता का श्रेय परिवार के साथ गुरुजनों पर जताया

 गौरीगंज ,अमेठी ।खुदी को कर बुलन्द इतना कि हर तकदीर से पहले खुदा बन्दे से खुद पूछे बता तेरी रजा क्या है।कुछ इसी तरह के संकल्पों को लेकर सफलता के नित आयाम को गढ़ रहा है जामों विकास क्षेत्र के  रामपुर चौधरी गॉव में विमला देवी का परिवार ।भाई ने गत वर्ष नायब तहसीलदार बन कर परिवार के गौरव को बढ़ाया वही अब यूपी पी सी एस 2017 के घोषित परिणाम ने छोटी बहन ने 22 वीं रैंक हासिल करते हुए डिप्टी कलेक्टर बन परिवार के गौरव को बढ़ाने के साथ ही अन्य परिवारों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई।
अमेठी जिले के विकासखण्ड जामों से सटे गॉव रामपुर चौधरी में आंगनबाड़ी कार्यकत्री विमला देवी कभी अपने परिवार के भरण पोषण के साथ ही उनके पंखों को ऊँची उड़ान भरने के लिए हौसला देती रही।जमीनी हकीकत से बखूबी वाकिफ विमला ने अपने बच्चों की परिवरिश करने के साथ ही उनके भविष्य को सजाने व संवारने के लिए सोचती रही और सपनों को हकीकत में बदलने के लिए बच्चों को हर सम्भव अवसर देती रही।छोटे से गॉव रामपुर चौधरी में बसे विमला के परिवार में पुत्र अजय वीरेंद्र रोहित व राज के साथ ही पुत्रियां कंचन व सुष्मिता है ।शिक्षा के प्रति बेहद सजग विमला ने अपने बच्चों को हर सम्भव अच्छी पढ़ाई के लिए प्रेरणा प्रदान करती रही ।बड़े पुत्र अजय जहाँ होम्योपैथिक विभाग में कार्यरत है वही दूसरे पुत्र वीरेंद्र कुमार अयोध्या में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत है रोहित जिला अस्पताल सुल्तानपुर में अपनी सेवा दे रहे है तथा सबसे छोटे पुत्र राज अभी दिल्ली में रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे हैं ।वही बेटियों में बड़ी बेटी कंचन बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत रहते हुए उत्तर प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा के घोषित परिणामों में 22 वीं रैंक हासिल करते हुए उपजिलाधिकारी के पद पर चयनित की गयी ।सुष्मिता बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत है ।उपजिलाधिकारी के पर चयनित कंचन ने जामों के सर्वोदय साइंस कॉलेज से हाई स्कूल व इण्टर की परीक्षा प्रथम श्रेणी पर पास करते हुए टॉप किया ।कंचन इलाहबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में दाखिला लिया वही से परास्नातक की परीक्षा पास करने के साथ ही एम् फिल व पी एच डी की डिग्री प्राप्त करने के बाद बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर बन गयी ।हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा 2017 के परिणामों में 22 वीं रैंक हासिल करते हुए एस डी एम बन गयी है ।कंचन की इस सफलता पर परिवार के साथ ही क्षेत्र को गौरवान्वित किया है ।उनकी इस सफलता पर क्षेत्र के लोग भी गदगद है ।सर्वोदय साइंस कॉलेज के प्रबंधक जग प्रसाद यादव प्रधानाचार्य संजय यादव रामेश्वर प्रजापति विजय यादव वरुण सिंह अमित सिंह सहित अन्य लोगों ने कंचन को उनकी सफलता पर बधाईयां देते हुए प्रसन्नता जाहिर की ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ