संबंधित वाहन 22 वर्ष पुराना है
ड्राइवरों के पास नहीं है आवश्यक योग्यता
अमेठी/अक्षय मेल/ सुनील कुमार
जनपद में 14 अक्टूबर 2019 से 20 अक्टूबर 2019 तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है लेकिन प्रशासन के अधिकारी आज भी पुरानी गाड़ियों से अपने कार्यालय आ- जा रहे । जिससे उनकी कार्यशैली प्रभावित हो रही है अक्सर देखा जाता है कि गाड़ियां बंद हो जाती हैं जिसके कारण अधिकारी समय से अपने कार्यालय में नहीं पहुंच पाते हैं । अगर यातायात नियमों की बात की जाए तो ऐसी गाड़ियां अमेठी जिले की पहचान बन चुकी है। जिनका रजिस्ट्रेशन काफी पहले समाप्त हो चुका है। लेकिन आज भी अमेठी की सड़कों पर यातायात मानकों के विपरीत प्रशासनिक अधिकारी ऐसे वाहनों का प्रयोग कर रहे हैं। आपको बताते चलें कि भारत में सुप्रीम कोर्ट ने पुराने वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी है और 10 साल से अधिक पुराने वाहनों को सींज करने के आदेश दिए है। लेकिन अमेठी में आलम इसके विपरीत है । इन वाहनों को चलाने वाले ड्राइवर भी मानक के विपरीत योग्यता रखते हैं । अमेठी में प्रशासनिक अमला संभालने वाले अधिकारियों के ड्राइवर या तो है ही नहीं या ड्राइवर स्थान पर अन्य व्यक्तियों से वाहनों को संचालित कराने का काम लिया जा रहा है।

0 टिप्पणियाँ