संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर व्यापारी ने की आत्महत्या


संदिग्ध परिस्थितियों में  फांसी लगाकर व्यापारी ने की आत्महत्या
।

अक्षय मेल समाचार 
विजय कुमार यादव 



अयोध्या।सोमवार मंगलवार  की रात संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात कारण बस लगभग 44 वर्षीय कपड़ा एवं ज्वेलर्स व्यापारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सुबह जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के कोंछाबाजार निवासी लगभग 44 वर्षीय प्रमोद कुमार अग्रहरि पुत्र राम शंकर अग्रहरि ने अज्ञात कारण वश सोमवार मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में घर की अंदर छत के रोशनदान से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सुबह जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया तथा क्षेत्र में शोक छा गया।
 परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक भानु प्रताप यादव, कुंवर सिंह, अवधेश कुमार सिपाही राजनरायण राजभर ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
  मृतक की पत्नी द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई जिसमें उसने कहा है कि सोमवार की रात परिवार के सभी सदस्य भोजन के बाद सोने चले गये। मंगलवार की भोर में उठने पर घर के पीछे का दरवाजा बंद था।जिस पर प्रार्थिनी के आवाज लगाने पर कोई उत्तर नहीं मिला जिससे भयभीत हो मृतक के छोटे भाई राहुल अग्रहरि को फोन कर बुलाया।मौके पर पहुंचे राहुल ने भी आवाज लगाई किन्तु कोई उत्तर नही मिलने पर दरवाजा तोड़कर अंदर गये तो छत की रोशनदान से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकता पाया। जिसे देख परिजन जोर जोर से चिल्लाने लगे।  चिल्लाने की आवाज सुन आस-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। जिनकी मदद से फंदे पर लटके व्यापारी को नीचे उतारने पर वह मृत पाया गया।मृतक व्यवसाई के चार पुत्रियां व दो पुत्र हैं।
 मृतक की पत्नी शोभा अग्रहरि ने देवरानी सोनम अग्रहरि पत्नी आलोक कुमार अग्रहरि के बीच चल रहे विवाद को लेकर सोनम द्वारा मृतक के विरुद्ध फर्जी  307 ,394 ,354 क, 504 ,506 ,411 जैसी गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत करावा कर आयेदिन बार-बार परेशान करने से आहत होकर आत्महत्या करने का आरोप लगाया है।
जबकि मामले को लेकर क्षेत्र में दबीजुबान तरह-तरह की चर्चाएं रही।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी जगदीश उपाध्याय ने बताया कि मृतक की पत्नी शोभा अग्रहरि की तहरीर पर देवरानी सोनम अग्रहरि पत्नी आलोक अग्रहरि पुत्री चंद्र प्रकाश अग्रहरि निवासी पुरे हेमसिंह रामनगर पोस्ट पीपर गांव थाना कूरेभार जनपद सुल्तानपुर के विरुद्ध बीकापुर कोतवाली में धारा 306 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ