अक्षयमेल समाचार
रायबरेली।
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सचिव मनोरमा शुक्ला जनपद के स्थानीय गेस्ट हाऊस में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीडि़त महिलाओं को त्वरित
न्याय दिलाये जाने हेतु नामित वरिष्ठ जनपदीय पुलिसअधिकारी, महिला थानाध्यक्ष एवं सम्बन्धित थाने के क्षेत्राधिकारी के साथ समीक्षा बैठक नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी की उपस्थिति में दिनांक 16 अक्टूबर 2019 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे
कराया जाना है। समीक्षा बैठक में मा0 सदस्य द्वारा महिला उत्पीड़न की साथ-साथ महिलाओं द्वारा नवीन प्रार्थना पत्रों के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही करेंगी।
यह जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी रायबरेली ने दी है।
*एक दिवसीय रोजगार मेला 16 अक्टूबर को*
रायबरेली।जिला सेवायोजन कार्यालय में एक दिवसीय ऑनलाइन रोजगार मेला का आयोजन 16 अक्टूबर 2019 को किया जा रहा है। रोजगार मेला में वेल्सपन इण्डिया लि0 गुजरात,
बायोटेक रिसर्च इन्स्ट्रीटुयूट इण्डिया लखनऊ, बाला जी टाटा इन्स्ट्रीटुयूट ऑफ सोशल साइंस लखनऊ, कैथेरो टेंक्नोलॉजी प्रा0लि0 रायबरेली, जी4एस सिक्योर सलुषन इण्डिया प्रा0लि0 विनूथना फर्टिलाइजर प्रा0लि0 आदि 06 कम्पनियॉ लगभग 280 रिक्तियों के साथ प्रतिभाग कर रही है। कम्पनियों द्वारा ट्रेनीज,आपरेटर, सेल्स
एजीक्युटिव, ओला बाइक राइडर(ओला0कैब) पदो हेतु चयन प्रक्रिया सम्पादित की
जायेगी।
आयु 18 से 45 वर्श तथा शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल से इण्टर परीक्षा
उर्त्तीण, में आदि शैक्षिक योग्यता के अभ्यर्थी मेले में सम्मिलित हो सकते है। मेला में प्रतिभाग करने हेतु विभागीय पोर्टल
मूंलवरंदण्नचण्दपबण्पद (रोजगार
मेला आई0 डी0 2314) के माध्यम से पंजीकृत अभ्यर्थी लॉगिन करके नियोजको व
उनके यहॉ उपलब्ध रिक्तियों के सापेक्ष ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। साथ में पंजीयन कार्ड की छाया प्रति के साथ दिनांक 16 अक्टूबर 2019 के प्रातः 10 बजे तक जिला सेवायोजन कार्यालय रायबरेली में उपस्थिति हो सकते है।
*नगद भुगतान कर कृषक आलू बीज करे प्राप्त*
रायबरेली ।कृषकों में आलू बीज उत्पादन हेतु वर्ष 2019 में नगद मूल्य पर वितरण हेतु 600 कुंतल आलू बीज उपलब्ध है। जिन कृषक भाईयों को आलू बीज प्राप्त करना हो तो नगद भुगतान कर कार्यालय से बीज प्राप्त कर सकते है। शासन द्वारा आधारित
प्रथम आलू बीज का मूल्य रू0 1745/- प्रति कुन्तल, आधारित प्रथम ओवर साइज रू0-1320/- प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है।
एण्टी भू-माफिया टास्क फोर्स ने
अतिक्रमणकारियों से हजारों हेक्टेयर भूमि कराई मुक्त
रायबरेली 14 अक्टूबर, 2019
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सरकारी, निजी, धार्मिक संस्थाओं, प्रतिष्ठानों, चैरेटेबुल ट्रस्टों, लावारिस सम्पत्तियों, गरीबों की
जमीनों आदि पर जबरन कब्जा करने वाले भू-माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही करने
हेतु एण्टी भू-माफिया टास्क फोर्स का गठन करते हुए प्रदेश में बड़े पैमाने पर अधिग्रहित भूमि को मुक्त कराते हुए भू-माफियाओं के विरूद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की है। एण्टी भू-माफिया टास्क फोर्स का गठन प्रदेश स्तर, मण्डल स्तर, जिला स्तर एवं उपजिलाधिकारी स्तर पर किया गया है। भू-माफियाओं द्वारा सरकारी एवं निजी सम्पत्तियों पर अवैध कब्जा करने की शिकायत एण्टी भू-माफिया पोर्टल पर ऑनलाइन की जा सकती है। शिकायतकर्ता की भूमि अवैध कब्जा करने वालों से मुक्त कराते हुए उनके विरूद्ध कार्यवाही भी की जाती है। प्रदेश सरकार ने प्रदेश में भू-माफियाओं को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही भी की है।
प्रदेश में 15 जुलाई, 2019 तक अवैध कब्जे की कुल 2,63,260 शिकायतें दर्ज की गयी हैं, जिनमें 2,61,006 शिकायतें निस्तारित करते हुए संबंधित शिकायतकर्ता को भूमि पर कब्जा दिलाया गया, शेष पर कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश में 53754.7503
हे0 क्षेत्रफल भूमि को अवैध अतिक्रमण से अवमुक्त कराया गया है तथा 22,242 राजस्व
वाद, 798 सिविल वाद व 3625 एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गयी हैं। प्रदेश में 1579
अतिक्रमणकर्ताओं को भू-माफिया के रूप में चिन्हित किया गया है, जिनमें से वर्तमान में 160 भू-माफिया जेल में निरूद्ध हैं।
प्रदेश में 832 अतिक्रमणकर्ताओं के विरूद्ध भा0दं0सं0 के अन्तर्गत, 230 व्यक्तियों के विरूद्ध दण्ड प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत, 03 व्यक्तियों के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत, 67 व्यक्तियों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत, 298 व्यक्तियों के विरूद्ध गुण्डा एक्ट के अन्तर्गत तथा 2685 व्यक्तियों के विरूद्ध अन्य आपराधिक
धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही की गई है। प्रदेश सरकार की इस नीति से आम जनता राहत
की सांस ले रही है। लोगों की जमीनों पर जबरन कब्जा करने वाले आपराधिक प्रवृत्ति
के लोगों के विरूद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही हो रही है और जनता अपनी सम्पत्ति
पाकर खुश हो रही है।
टेण्डर की अन्तिम तिथि अब 16 अक्टूबर
रायबरेली।
परिवहन एवं पल्लेदारी हेतु जनपद में ई-निविदा आमंत्रण की संशोधित सूचना की जानकारी देते हुए जिला कृषि अधिकारी द्वारा बताया गया कि अब इसकी अन्तिम तिथि बढ़ाते हुए 16 अक्टूबर 2019 को अपरान्ह 01ः00 बजे टेण्डर फार्म की बिक्री अपरान्ह 03ः00 बजे तक ई-टेण्डर डालने का समय नियत किया गया है।इस सम्बन्ध में विस्तरित जानकारी जिला कृषि अधिकारी रवि चन्द्र प्रकाश से प्राप्त कर सकते है।

0 टिप्पणियाँ