तहसील लालगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर नोडल अधिकारी/प्रमुख सचिव शिकायत सुनती हुई
प्रमुख सचिव/ नोडल अधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील लालगंज में फरियादियों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना व निर्देश दिये समस्याओं के
निराकरण में अधिकारी दे विशेष ध्यान नोडल अधिकारी ने तहसील लालगंज का किया निरीक्षण
रायबरेली ।
जनपद की नोडल अधिकारी/प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला ने तहसील
लालगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम का जायजा लिया व निरीक्षण किया तथा फरियादियों की समस्याओं को भी मौके पर सुना। उन्होंने उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये कि तहसील में सर्म्पूण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने कहा कि आम जन की समस्याओं को अंदेखी न करें।
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर
फरियादियों की समस्या को गम्भीरता व सवेदनशीलता के साथ सुने और आई हुई शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता व समयबद्ध तरीके से करें। उन्होने कहा कि सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस, थाना दिवस आदि प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं वाले कार्यक्रमों में से एक है। जिसे अधिकारी संवेदनशीलता व गम्भीरता से लेकर समस्याओं का निराकरण समयबद्ध गुणवत्तायुक्त तरीके से करें। उन्होंने ने कहा कि यदि किसी प्रकरण में जांच आदि की जरूरत हो तो अवश्य करें। छोटी-छोटी समस्याओं, विवादों को भी गम्भीरता से लें। समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की
शिथिलता न बरती जाये। प्रमुख सचिव ने तहसील लालगंज का भी किया निरीक्षण के दौरान एसडीएम को राजस्व वादों का युद्ध स्तर पर निस्तारण करने के दिये निर्देश। प्रमुख सचिव ने
उपस्थित एसडीएम लालगंज को निर्देश दिये कि तहसील पर आमजन को आय, जाति, निवास की जरूरत पड़ती है। न मिलने से वे बार-बार आते है अतःअभियान के तहत इनका निस्तारण तत्काल करें तथा किसी भी दशा में सम्पूर्ण समाधान दिवस के प्रकरणलम्बित न पाये जाये यह सुनिश्चित करें। प्रमुख सचिव ने यह भी निर्देश दिये कि तहसील सहित सम्पूर्ण जनपद में कानून व शान्ति व्यवस्था को प्रत्येक दशा में दुरूस्त रखें। उन्होंने एसडीएम व
तहसीलदार कानून व्यवस्था की जानकारी प्राप्त कर पूरी तरह से सर्तक रहने के निर्देश साथ ही अपराधों पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाये तथा असमाजिक तत्वों को चिन्हित कर निरंतर कार्यवाही करते रहें।लालगंज तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई, मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 डा0 राजेश कुमार प्रजापति ने आम जन की समस्याओं/फरियादियों को सुना। आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी ने बेसवारा कालेज व राम मनोहर लोहिया परास्नातक कालेज के 47 छात्र-छात्राओं को उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड का राज्य स्तरीय पुरूस्कार प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया तथा छात्र-छात्राओं के साथ फोटो भी खिचवाया। प्रमुख सचिव ने राजस्व, वन विभाग, जिला पूर्ति, विघुत, स्वास्थ्य आदि विभागों को समस्याओं को त्वरित गति से निस्तारण करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, एसडीएम जे0 सैनी व तहसीलदार रिचा सिंह, एडी सूचना प्रमोद कुमार, पीडी प्रेमचन्द्र पटेल, डीडीओ
ए0के0 वैश्य आदि जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ