RBSK(न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट) रोहन पुत्र शैलेंद्र को बीएचयू संदर्भित किया गया-सी.एमओ डाँ. डी.के सिंंह


RBSK(न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट) रोहन पुत्र शैलेंद्र को बीएचयू संदर्भित किया गया-सी.एमओ डाँ. डी.के सिंंह

 अक्षय मेल समाचार/नीलम

महारागंज /रायबरेली।राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम जनपद रायबरेली में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ डी के सिंह के नेतृत्व में नवजात बच्चों की होने वाली जन्मजात बीमारियों से रक्षा करने में पूरी तरह से तत्परता से कार्य कर रहा है सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महाराजगंज में दिनांक 17 अगस्त  2019  को  शैलेंद्र को एक पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई नवजात शिशु को जन्मजात रोग रीड की हड्डी पर फोड़ा न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट भी था जिसमें नवजात शिशु की जान को खतरा था जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज की डिलीवरी स्टाफ तथा RBSK की टीम के द्वारा जिले स्तर पर डीईआईसी मैनेजर नितेश जयसवाल को सूचित कर आगे की कार्यवाही हेतु संदर्भित किया,  शिशु का गांव सारीपुर जोकि विकास क्षेत्र अमावा में आता है से बच्चे को जिला अस्पताल रिफर कराया गया नवजात बच्चे को आज दिनांक 12 सितंबर 2019 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ डीके सिंह के द्वारा की रोहन पुत्र  शैलेंद्र को बीएचयू संदर्भित किया गया जिसमें अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी  नोडल अधिकारी राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के द्वारा बीएचयू वाराणसी में मंगलवार  दिनांक 17 सितंबर 2019 को भर्ती कराने हेतु समस्त अधिकारियों से वार्ता की गई तथा बच्चे के निशुल्क शल्य चिकित्सा के लिए  रिफर कर दिया गया 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा आर बी एस के की अमावां एवं  महाराजगंज टीम की अच्छे कार्य के लिए सराहना की।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ