हनुमानगढ़ी तिलोई मेंभाजपा कार्यकर्ताओं ने संपन्न कराया सुंदरकांड का पाठ


हनुमानगढ़ी तिलोई मेंभाजपा कार्यकर्ताओं ने संपन्न कराया सुंदरकांड का पाठ
अक्षय मेल समाचार/सुशील तिवारी 
तिलोई अमेठी/तहसील तिलोई स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर जो कि अपने आप में आस्था का बड़ा केंद्र माना जाता है जहां पर मंगलवार और शनिवार को भक्तों की भारी भीड़ इकट्ठा होती है वहीं पर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा की रणनीति से खुश होकर बबलू मिश्रा की अध्यक्षता में सुंदरकांड पाठ संपन्न कराया जिसमें बबलू मिश्रा जी ने 11 किलो लड्डू का प्रसाद हनुमान जी को भेंट किया बातचीत के दौरान भाजपा कार्यकर्ता बबलू मिश्रा ने बताया कि जब से स्मृति ईरानी जी सांसद हुई हैं तब से अमेठी में  विकास दर विकास होता जा रहा है मैं भाजपा की रणनीति से खुश होकर आज हनुमान जी के मंदिर में खुश होकर सुंदरकांड का पाठ करा रहा हूं इस मौके पर अमेठी के वरिष्ठ भाजपा नेता भवानी दत्त दीक्षित ने भी पहुंचकर हनुमान जी की आरती मैं सम्मिलित हुए कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्याम मूर्ति यादव जिला विस्तारक पंकज अवस्थी एडवोकेट विजय प्रताप सिंह आशुतोष सिंह महामंत्री संजय मिश्रा आदि सैकड़ों की संख्या में भक्तगण सम्मिलित हुए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ