जिला अधिकारी के आदेशों को भी ताक पर रखे हैं एसडीएम ऊँचाहार कब होगी कार्यवाही
रायबरेली ऊँचाहार रायबरेली में इस समय अतिक्रमणकारियों के ऊपर जिस तरह से कार्यवाही हो रही है कहीं ना कहीं इस पर व्यापारी वर्ग हो या फुटपाथ पर लगाने वाला दुकानदार पक्षपात की बात जरूर कह रहा लेकिन रायबरेली के जिलाधिकारी ने निष्पक्ष होकर अतिक्रमणकारियों पर कार्यवाही की है आप रायबरेली जिले के प्रमुख चौराहों को देख सकते हैं और अंदाजा भी लगा सकते हैं कि किस तरह से रायबरेली की जिलाधिकारी नेहा शर्मा के नेतृत्व में और एसडीएम सदर के नेतृत्व में अतिक्रमणकारियों के ऊपर कार्यवाही की गई और पटरी दुकानदार हो या फिर नालियों पर अवैध कब्जा हो तहसीलों को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं कि अतिक्रमणकारियों को ऊपर कार्यवाही कर आवागमन सुगम बनाएं और या अभियान लगातार चलते रहना चाहिए और सभी तहसील के एसडीएम इस पर कार्यवाही कर मुझे अवगत जरूर कराएं लेकिन ऊँचाहार तहसील का नजारा कुछ अलग ही बयां करता है जहां जिलाधिकारी के आदेशों को भी ठेंगा दिखाया जा रहा है ऊँचाहार तहसील के प्रमुख चौराहे से लेकर हर जगह अतिक्रमणकारियों ने कब्जा जमा रखा है लेकिन एसडीएम ऊँचाहार इन पर क्यों कार्यवाही नहीं कर रहे हैं या एक बड़ा सवाल है और लोगों में चर्चा का विषय भी बना हुआ ऊँचाहार रेलवे स्टेशन रोड पर तो अतिक्रमणकारियों ने रोड के ऊपर तक कब्जा जमा लिया है इस रोड पर गाड़ी लेकर निकलना भी बवाल ए जान साबित होता है लेकिन कई बार शिकायत करने के बाद भी इन पर कार्यवाही नहीं हो पा रही है अब देखना यह होगा कि जिले में जिस तरह से जिला अधिकारी नेहा शर्मा के नेतृत्व में अतिक्रमण को नेस्तनाबूद कर आवागमन सुगम बनाया गया है क्या इनके दिए गए आदेशों को एसडीएम ऊँचाहार मानते हैं या नहीं या समय के गर्भ में है

0 टिप्पणियाँ