महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये......अनीता सचान।
अक्षय मेल समाचार
अमेठी । महिला उत्पीड़न मामलों में त्वरित न्याय दिलाने के लिये उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती अनीता सचान ने आज लोक निर्माण विभाग अमेठी के निरीक्षण गृह में महिला उत्पीड़न से जुड़े शिकायतों की सुनवायी की। राज्य महिला आयोग की सदस्या के समक्ष आज कुल 03 शिकायत कर्ताओं ने अपनी शिकायतें दी जिसमें उमा शुक्ला निवासी अगहर अमेठी, लक्ष्मी निवासी सरइयां दुबान, अमेठी तथा राम अछयबर शुक्ल निवासी सोमपुर, मनगढा अमेठी ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र सौंपा। राज्य महिला आयोग की सदस्या ने शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी मामलों का ससमय निस्तारण कराकर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। आयी हुई समस्त शिकायतों कों सम्बन्धित थाने के थानाध्यक्ष को भेजने का निर्देश राज्य महिला आयोग की सदस्या अनीता सचान ने दिया और कहा कि इन शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराये। उन्होने यह भी कहा कि महिलायें अपने उत्पीड़न सम्बन्धी कोई भी शिकायत उपस्थित होकर शिकायती प्रार्थना पत्र दे सकती है। जिसकी सुनवाई के लिये महिला आयोग द्वारा त्वरित निस्तारण के लिये कार्यवाही की जायेगी। उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या ने कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न से सम्बन्धित जो भी शिकायतें पुलिस विभाग में आये उसके निस्तारण में लापरवाही न बरती जाये अगर यदि पुलिस विभाग द्वारा लापरवाही की जायेगी तो सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान उन्होंने पं0 दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इण्टर कालेज असैदापुर गौरीगंज का निरीक्षण किया। विद्यालय में उन्होंने बालिकाओं के लिए खेल-कूद, आवश्यक दवाइयां, उनके खाने-पीने की व्यवस्थ एवं उनकी अच्छी देखभाल के निर्देश विद्यालय प्रबन्धन को दिये। इसके बाद मा0 सदस्या ने महिला थाना गौरीगंज का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये।
इस मौके पर तहसीलदार अमेठी पल्लवी सिंह, महिला थानाध्यक्ष गौरीगंज कंचन सिंह, जिला दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी विद्या देवी, प्रचार सहायक ज्योति गौतम सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ