जाने मेले में कैसे तरसते रहे पानी पिने के लिए मरीज


जाने मेले में कैसे तरसते रहे पानी पिने के लिए मरीज

 अक्षय मेल समाचार/अजय कुमार श्रीवास्तव

सुल्तानपुर।सामुदायिक  स्वास्थ केन्द्र भदैंया में बुधवार को लगे स्वास्थ मेले में अव्यवस्थाओं के बीच मरीजों का रेला पहुंचा ।दोपहर दो बजे तक ही मरीजों की संख्या दो सौ पार हो गयी वहीं तेज धूप व उमस में मरीज ही नही चिकित्सक भी गर्मी से बचने को तरसते रहे।
सीएचसी भदैंया परिसर में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओ में सुमार पोषण स्वास्थ मेले का आयोजन बाल विकास पुष्टाहार विभाग व स्वास्थ महकमे के संयुक्त प्रयास से किया गया। मेले की पूर्व संध्या पर हुई झमाझम बरसात से सीएचसी तक भरे पानी से होकर मरीज व बाईक सवार पहुंचे । सीएचसी गेट पर कीचड़ व पानी से फिसलकर कई लोग गिरकर चोटिल भी हुऐ । तेज धूप व उमस में टेंट के नीचे मेले में मरीज पसीने से तर बतर होते रहे वहीं आंगनबाड़ी विभाग व स्वास्थ महकमे के कर्मी गर्मी से बचने को हांथों से पंखा और कागज झलकर किसी तरह से गर्मी से लड़ाई लड़ी । मेले में जनरेटर व पंखे तक की व्यवस्था नही हुई । पोषण मेले में पीने के पानी तक की व्यवस्था नही थी मरीज व महिलाओं के छोटे बच्चे पानी के लिऐ व्याकुल रहे एक मात्र हैंडपंप तक जाकर लोग बच्चो को पानी पिलाऐ। सीएचसी परिसर मे हुऐ जलभराव से मेले मे आऐ मरीजो व तीमारदारों को वाहन व बाईक  खडी करने मे दिक्कत हुई स्वास्थ मेले मे प्रभारी चिकित्साधिकारी अनुराग पांडेय भी नही पहुंचे। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा बच्चों, गर्भवती महिलाओं,धात्री महिलाओं,तथा कुपोषित बच्चो को जानकारी दी गयी और महिलाओं व किशोरियों को सिनेट्री नैपकिन,पुष्टाहार, पोषक तत्वों के प्रयोग की जानकारी दी गयी । इस मौके पर डा योगेश यादव, डा विनय सिंह,डा अनूप श्रीवास्तव,फार्मासिस्ट करुणा शुक्ला,बृजेश पांडेय,तथा रजिस्ट्रेशन काउंटर पर दाउद अहमद मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ